Ro no D15139/23

मातृत्व का संबल बनी ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’

 
 
बस्तर की श्रमिक महिलाओं के खातों में सीधे पहुंचे 20-20 हजार रुपये

जगदलपुर, 08 सितम्बर 2026/ राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ सुदूर वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की श्रमिक महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आर्थिक सुरक्षा की एक नई सुबह लेकर आई है। मातृत्व के सम्मान और नवजात शिशुओं के बेहतर पोषण व स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर चलाई जा रही इस योजना ने जमीनी स्तर पर जरूरतमंद परिवारों को एक मजबूत संबल प्रदान किया है। उक्त सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सीधे बैंक खातों में अंतरित करने से प्रसूता महिलाओं के लिए प्रसव के बाद की चिंताओं को दूर करने में बेहद कारगर साबित हो रही है।

इस पारदर्शी व्यवस्था का सीधा असर बस्तर जिले के सुदूर गांवों में साफ दिखाई दे रहा है। विकासखंड बकावंड के ग्राम सोनपुर निवासी श्रीमती बालिका के जीवन में दूसरी संतान के आगमन पर यह योजना आर्थिक सुरक्षा का माध्यम बनी। खाते में सीधी मदद पहुंचते ही प्रसूति के बाद जच्चा और बच्चा दोनों के खान-पान तथा जरूरी स्वास्थ्य देखभाल की दिक्कतें समाप्त हो गईं। शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए उन्होंने बताया कि इस सहयोग से उन्हें अपने नवजात की समुचित देखभाल में बहुत बड़ी राहत मिली है।

योजना का ऐसा ही सकारात्मक प्रभाव बास्तानार विकासखंड के ग्राम बड़े किलेपाल में भी देखने को मिला, जहां कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली पंजीकृत श्रमिक रेशमा पोयाम के लिए यह पहल उम्मीद की नई किरण बनी। पहले बच्चे के जन्म के समय आर्थिक तंगी के चलते लालन-पालन को लेकर आशंकित रेशमा को जब 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता मिली, तो उनके परिवार का तनाव दूर हो गया। इस आर्थिक मदद ने रेशमा को मातृत्व के दौरान जरूरी पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने में सक्षम बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया है।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु