Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री  मोदी के 25 वर्षों के सेवा भाव को समर्पित बस्तर में महीने भर चलेंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम

सवा लाख दीपों से होगा सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज
कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में हुई बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की चर्चा

जगदलपुर, 9 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा, सुशासन और समर्पण भाव को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने के उद्देश्य से बस्तर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का व्यापक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस महा-अभियान को पूरी भव्यता और निष्ठा के साथ सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। हाल ही में आयोजित समन्वय बैठकों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एकजुट होकर इस आयोजन को न केवल भव्य, बल्कि बस्तर के सेवा भाव की एक ऐतिहासिक मिसाल बनाने का संकल्प लिया है।

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को अभूतपूर्व आयोजनों के साथ होगा, जहाँ जगदलपुर शहर दीपों के आलोक से जगमगा उठेगा। अन्य संभाग मुख्यालयों के 51 हजार दीपों के लक्ष्य की तुलना में जगदलपुर को पूरे प्रदेश में सर्वाधिक यानी सवा लाख दीप प्रज्वलित करने का बड़ा निर्णय लिया गया है। शाम सात बजे ऐतिहासिक सिरहासार चैक पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही झीरम मेमोरियल, पुनर्वास केंद्र, सुरक्षा बलों के कैंपों, थानों तथा अमर शहीद वीर गुंडाधूर और झाड़ा सिरहा की जन्मस्थली समेत जिले के 25 चयनित गांवों के प्रत्येक घर में रोशनी फैलाई जाएगी। राष्ट्रभक्ति की भावना को केंद्र में रखते हुए सिरहासार क्षेत्र में भारत के मानचित्र और नक्सल मुक्त बस्तर की थीम पर एक विशाल रंगोली बनाई जाएगी। साथ ही 17 सितम्बर को सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शुभारंभ के दिन ही तोकापाल विकासखंड के परपा में एक पेड़ माँ के नाम पहल के तहत 760 पौधों का रोपण होगा, जबकि महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

इस महा-अभियान में पूरे एक माह तक शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनसरोकार से जुड़ी कई श्रृंखलाएं निरंतर सक्रिय रहेंगी। बच्चों और युवाओं में रचनात्मक चेतना के प्रसार के लिए स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों के सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो संकुल स्तर से शुरू होकर जिला स्तर तक पहुँचेंगी। वहीं महाविद्यालयीन छात्रों द्वारा नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह, आंगनवाड़ी सम्मान और स्वास्थ्य संवाद सत्रों का संचालन करेगा। बस्तर के सकारात्मक बदलाव का संदेश देने के लिए साइकिल व बाइक रैलियों के साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के नवीन रूटों पर आभार यात्रा निकाली जाएगी।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रशासनिक अमले को आपसी तालमेल से काम करने और कहानी बदलाव की श्रृंखला के जरिए सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की प्रेरक कहानियों को सोशल मीडिया पर साझा करने के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण संरक्षण के तहत 25 दिनों तक सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान व श्रमदान का आयोजन होगा, जबकि 16 अक्टूबर को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय शिविर लगाया जाएगा। महापौर श्री संजय पाण्डे और पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप ने समाज के सभी वर्गों, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और मीडिया से अपील की है कि वे बस्तर के उत्साह, सामूहिकता और विकास के इस महा-उत्सव में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम के सभापति श्री खेमसिंह देवांगन सहित वन मंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल*   *नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़- राज्यपाल श्री रमेन डेका*   रायपुर, 09…

    Read more

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन अम्बिकापुर 09…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर