Ro no D15139/23

बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्तमंत्री ओपी चौधरी

*जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के समन्वय से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के दिए निर्देश*

 

*जिला स्तर पर माइक्रो प्लान कर समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर*

 

*सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की वित्तमंत्री ने की समीक्षा*

 

*वर्चुअल बैठक में वित्तमंत्री ने कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

 

रायपुर,09 सितम्बर 2026/

 

प्रदेश के वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुधवार को देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के कलेक्टरों एवं संबंधित जिला नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अभियान की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। अभियान की प्रत्येक गतिविधि में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे जनसेवा और नागरिक सहभागिता का व्यापक अभियान बनाया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर ने बताया कि अभियान के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लान भी तैयार कर लिया गया है। ग्राम एवं वार्ड स्तर से लेकर विकासखंड और जिला स्तर तक आयोजित होने वाली गतिविधियों के लिए विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित की जा रही हैं, ताकि सभी कार्यक्रम समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों को व्यापक रूप से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने अभियान के उद्देश्य एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए प्रत्येक गतिविधि की पूर्व तैयारी करते हुए स्थानीय स्तर पर अधिकतम नागरिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने बैठक के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के लिए तैयार माइक्रो प्लान के अनुरूप सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं, ताकि जिले में सेवा संकल्प अभियान का प्रभावी एवं सफल आयोजन किया जा सके।

बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

वर्चुअल बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो रातों में 6 हाइवा जब्त

    राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप   धमतरी, 9 सितंबर 2026। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी…

    Read more

    सेवानिवृत्त शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

    यूथ क्लब ने आयोजित किया शिक्षक गौरव एवं खेल प्रतिभा सम्मान समारोह 2026, मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल ने प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित   कवर्धा — यूथ क्लब कवर्धा द्वारा मंगलवार…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर