Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को सक्ती (जेठा)में करेंगे ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश एवं लखपति दीदी सम्मेलन में होंगे शामिल*

 

*2 लाख परिवारों का नए आवास में होगा गृह प्रवेश, 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर और कई महत्वाकांक्षी अभियानों का शुभारंभ**

 

*122 करोड़ रुपए से अधिक के 39 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन*

 

रायपुर, 09 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस वृहद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, विकसित भारत-जी राम जी तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं, अभियानों और पहलों का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 122 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं और विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

 

 

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित राज्य शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

*2 लाख परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा*

 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत राज्य में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम में हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ प्रदान की जाएगी।

 

*एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन एवं सेल्फ जियो-टैग प्रणाली का शुभारंभ*

 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन एवं सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली का शुभारंभ होगा। तकनीकी नवाचार पर आधारित यह व्यवस्था आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

 

*जलधाराओं के पुनर्जीवन हेतु दो नए अभियानों की शुरुआत*

 

विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत ‘धार अपार अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से नदियों एवं उनकी सहायक जलधाराओं के पुनरुद्धार, संरक्षण एवं पुनर्जीवन को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान के जरिए निजी एवं सामुदायिक भूमि में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करते हुए ग्रामीण परिवारों के लिए आय के स्थायी स्रोत सृजित करने पर जोर दिया जाएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

 

*270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों का होगा विमोचन*

 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) का विमोचन किया जाएगा। इन क्लस्टरों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की कृषि आधारित आजीविका को अधिक मजबूत और विविधतापूर्ण बनाने का प्रयास होगा। कृषि से जुड़े विभिन्न गतिविधियों के एकीकरण के जरिए ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर टिकाऊ आजीविका के अवसर विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा।

 

*‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा उद्यमिता का नया अवसर*

 

कार्यक्रम में ‘अथ उद्यम-आजीविका से उद्यमिता की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत चैलेंज फंड इवेंट का शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़ाकर उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना है। इस अवसर पर ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली रानी मिस्त्री, लखपति दीदियों एवं ड्रोन दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के लिए प्रेरित करेगा।

 

*उत्कृष्ट पंचायत प्रतिनिधियों का होगा सम्मान*

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की 5 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में लगभग 122 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं और विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

  • Related Posts

    फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

      बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने मात्र…

    Read more

    प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी को लेकर खड़गे और राहुल गांधी माफी मांगें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, बिहार  पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी पर…

    Read more

    NATIONAL

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर