Ro no D15139/23

नवागांव में महिला के अंतिम संस्कार को लेकर बनी स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान

 

प्रशासन के समन्वय और संवाद से दोनों पक्षों में बनी सहमति, शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ अंतिम संस्कार

धमतरी, 10 सितंबर 2026। जिले के नगरी क्षेत्र के ग्राम नवागांव में महिला के अंतिम संस्कार को लेकर मीडिया के माध्यम से सामने आई जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पक्षों से संवाद एवं समन्वय स्थापित किया। प्रशासन की त्वरित पहल, दोनों पक्षों के सहयोग तथा स्थानीय स्तर पर आपसी समझ और सहमति से स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया गया। इस दौरान मीडिया द्वारा भी जिम्मेदार एवं सहयोगात्मक भूमिका निभाते हुए प्रशासन तक वस्तुस्थिति से संबंधित जानकारी पहुंचाने और शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सकारात्मक सहयोग प्रदान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव, तहसील बेलरगांव निवासी धर्मान्तरित महिला पियन बाई साहू का 9 सितंबर 2026 की शाम निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 10 सितंबर की सुबह किया जाना प्रस्तावित था। मृतका तलाकशुदा होने के कारण अपने मायके में निवासरत थीं। अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामवासियों एवं मृतका के समाज के कुछ लोगों के बीच असहमति की जानकारी प्रशासन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों से चर्चा कर आपसी सामंजस्य स्थापित करने की पहल की गई।
कलेक्टर धमतरी के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी श्रीमती दुर्गम जैन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नगरी, तहसीलदार बेलरगांव तथा थाना प्रभारी सिहावा ने संबंधित पक्षों से तत्काल संवाद किया। अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण में महिला का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी श्रीमती दुर्गम जैन ने बताया कि वर्तमान में ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। किसी प्रकार के विवाद अथवा तनाव की स्थिति नहीं है। प्रशासन द्वारा पूरे घटनाक्रम पर सतत नजर रखते हुए संबंधित पक्षों से संवाद एवं समन्वय के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने नागरिकों से शांति, संयम एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मीडिया से भी तथ्यपरक एवं जिम्मेदार जानकारी के प्रसार में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की।

  • Related Posts

    युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

      15 से अधिक निजी कंपनियों में 1400 से अधिक पदों पर भर्ती धमतरी, 10 सितंबर 2026। धमतरी जिलाधीश  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से तारणी घृतलहरे के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला

      शासन की सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम रायपुर ,9 सितम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?