Ro no D15139/23

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार 2026 के लिए 25 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं में वीरता, शौर्य एवं साहस तथा महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाता है।
वर्ष 2026 के पुरस्कार के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के तहत चयनित एक महिला को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
प्राप्त आवेदनों की जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा स्क्रीनिंग एवं परीक्षण किया जाएगा। जिला स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में से दो सर्वोत्कृष्ट महिलाओं का चयन कर उनकी अनुशंसा महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय, नवा रायपुर को भेजी जाएगी।
जिले की इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन तथा आवश्यक दस्तावेज 25 सितंबर 2026 तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, अम्बिकापुर (सरगुजा) में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

      मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिकारियों की टीम रवाना रायपुर 11 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा…

    Read more

    समयबद्ध कार्यप्रणाली और वित्तीय अनुशासन से बीज निगम को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

      अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर ने की योजनाओं की समीक्षा, बीज उत्पादन में तेजी लाने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश रायपुर, 11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत