Ro no D15139/23

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होंगे पोषण हेतु जागरूकता कार्यक्रम

 

अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/ पोषण अभियान के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय पोषण माह 2026’ का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी पहुंचाने तथा प्रभावी व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से पोषण माह को जनआंदोलन के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस पोषण माह में जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलियों, नेहरू युवा केंद्रों, एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
पोषण माह के दौरान जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के मैदानी अमले के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व वर्षों में भी पोषण माह एवं पोषण पखवाड़े के दौरान विभिन्न विभागों एवं विकास संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है।

पोषण माह में पांच प्रमुख थीम पर होंगी गतिविधियां
राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के दौरान मुख्य रूप से पांच विषयों पर जागरूकता एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन सेवन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा गरम पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उत्प्रेरण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद अंतरण शामिल हैं।
कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित विभागों को पोषण माह के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए अंतरविभागीय समन्वय बेहतर करते हुए दैनिक गतिविधियों के कैलेंडर के अनुसार पोषण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    दोषसिद्ध प्रधान पाठक विजय कुमार यादव बर्खास्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2026/  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड उदयपुर के शासकीय प्राथमिक शाला पेण्डरखी के प्रधान पाठक श्री विजय कुमार यादव  के विरुद्ध थाना मणीपुर…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

    अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2026/   कार्यालय कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (VB-GRAMG), जिला सरगुजा द्वारा जनपद पंचायत स्तर पर सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ