Ro no D15139/23

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़

17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”

 

*”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री श्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश*

 

रायपुर, 10 सितंबर 2026/ राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला में ”सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान को जिले में व्यापक, प्रभावी और भव्य स्वरूप देने के लिए मंत्री श्री वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ रणनीति तैयार की।

 

बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल जनसेवा और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ”विकसित भारत-2047” के संकल्प को मजबूत करने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह आयोजन केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि जनपद, तहसील, नगर पंचायत से लेकर सुदूर ग्राम पंचायतों तक एक जन-आंदोलन का रूप ले। इसमें युवाओं, महिलाओं, स्वयं-सहायता समूहों और वरिष्ठ नागरिकों समेत समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

*माहभर आयोजित होंगी विविध गतिविधियां*

 

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर ”आशीर्वाद का दीया” जलाकर किया जाएगा। इसी तरह 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इसके तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए नई पीढ़ी के सपनों के भारत की झलक देखने को मिलेगी।

 

आंगन का उत्सव का आयोजन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण और महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं पर जागरूकता फैलाई जाएगी और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार के अंतर्गत विकासखंड व विधानसभा स्तर पर विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कहानी बदलाव की व नमो सेवा गाथा में जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियों का संकलन होगा और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसी तरह सेवा मेरा योगदान व सेवा ज्योति यात्रा में नदियों, घाटों की सफाई और सार्वजनिक सेवा कार्यों के साथ-साथ जिलेभर में जन-भागीदारी यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

 

कलेक्टर ने बैठक में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी विभागों के साथ तालमेल बिठाकर तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक तथा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य स्थापना दिवस पर संत समाज छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने की छत्तीसगढ़ महतारी की आरती

    आज छत्तीसगढ़ बजरंग दल जिला रायपुर संत समाज रायपुर महानगर के नेतृत्व में जन्मभूमि,मातृभूमि छत्तीसगढ़ महतारी के 26 वे स्थापना दिवस समारोह पर घड़ी चौक के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की…

    Read more

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    *अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक*   *रिदम क्वीन बैंड की शानदार प्रस्तुति और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक…

    Read more

    NATIONAL

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी