
आज छत्तीसगढ़ बजरंग दल जिला रायपुर संत समाज रायपुर महानगर के नेतृत्व में जन्मभूमि,मातृभूमि छत्तीसगढ़ महतारी के 26 वे स्थापना दिवस समारोह पर घड़ी चौक के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना हनुमान चालीसा एवं महतारी की आरती भजन कर समाज में उत्साह और उमंग की भावना जगाया और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने के लिए उत्साह बढ़ाया और छत्तीसगढ़ के प्रति समर्पित भाव रखने का संदेश दिया।
रायपुर संत समाज से महंत देवदास जी महाराज, डॉक्टर स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज, साध्वी सौम्या सखी महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा, आजीवन निराहार संत स्वामी गौतमानंद जी महाराज,भागवताचार्य सत्यनारायण जी महाराज,महामंडलेश्वर जितेश्वरानंद जी महाराज,भागवताचार्य लक्ष्मी मोहन महाराज जी नाथ संप्रदाय से श्री भारतनाथ योगी जी महाराज नागेश शर्मा जी, छत्तीसगढ़ बजरंग दल से योगेश सैनी जी विजेंद्र वर्मा जी एवं सभी पदाधिकारी गण ने मिलकर 36 नारियल को फोड़कर छत्तीसगढ़ महतारी को प्रसाद अर्पण किया









