Ro no D15139/23

जिले की ग्राम पंचायतों में सूर्य सभा आयोजित कर नागरिकों को किया गया जागरूक

– जिले में लगभग 6 हजार हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित*

 

*- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष जागरूकता अभियान जारी*

 

राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सूर्य सभा का आयोजन कर ग्रामीणों एवं नागरिकों को योजना के लाभ, पात्रता तथा सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। सूर्य सभा एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग 6 हजार हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। सोलर पैनल स्थापित होने से हितग्राहियों को बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर परिवारों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा बिजली के खर्च को कम करना है।

सूर्य सभाओं में ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र परिवार अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करा सकते हैं। हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा सोलर पैनल स्थापना के बाद मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत आंको में ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में चर्चा कर उन्हें सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया गया। योजना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने में सहमति व्यक्त की। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इच्छुक ग्रामीणों के पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत नागरकोहरा सहित छुरिया विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों के घर पहुंचकर उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मैदानी अमले द्वारा ग्रामीणों को योजना के लाभ एवं सौर ऊर्जा से होने वाली बिजली बिल में बचत की जानकारी देकर अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं मैदानी अमले के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। घर-घर संपर्क, सूर्य सभा तथा अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को योजना से जोडऩे का कार्य निरंतर जारी है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा को अपनाएं और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करें।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    सड़कों के गड्ढो और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य जारी*   राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार…

    Read more

    कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण

    ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम करेलापारा के किसानों की सिंचाई सुविधा हुई आसान   राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित और…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात