Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम सचिव दीपक वैष्णव सम्मानित

घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए किया प्रेरित, सब्सिडी और शून्य बिजली बिल की दी जानकारी*

राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत भर्रेगांव के सचिव श्री दीपक वैष्णव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। श्री दीपक वैष्णव ने बताया कि योजना के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए लगातार घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने रोजगार सहायक एवं ग्रामीणों के सहयोग से डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया। वे सप्ताह में दो से तीन दिन सुबह और शाम ग्रामीणों के घर जाकर योजना की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पात्र हितग्राहियों को सोलर संयंत्र की क्षमता के अनुसार मिलने वाली सब्सिडी से स्थापना लागत कम होती है तथा सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

श्री वैष्णव ने बताया कि ग्रामीणों को योजना के लाभों की जानकारी लगातार देने और प्रोत्साहित करने से जागरूकता आ रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ग्राम में 100 सोलर पैनल लग जाएंगे। श्री दीपक वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने और बिजली खर्च कम करने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है। ग्रामीणों को योजना के लाभ समझाने तथा उन्हें इसका लाभ दिलाने के लिए वे आगे भी लगातार प्रयास करते रहेंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    सड़कों के गड्ढो और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य जारी*   राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार…

    Read more

    कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण

    ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम करेलापारा के किसानों की सिंचाई सुविधा हुई आसान   राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित और…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात