Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

सड़कों के गड्ढो और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य जारी*

राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़कों के मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य में तेजी लाई गई है। जिले के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सतत निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों का चिन्हांकन किया जा रहा है तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नेशनल हाईवे मार्ग सुंदरा से ग्राम सुंदरा बस्ती तक, ग्राम सोमनी से परमालकसा-ठेकवा मार्ग तथा ग्राम देवादा से ग्राम टेडेसरा तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में आवश्यक मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य कराया गया है। सड़कों पर बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत से इन मार्गों पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम एवं सुरक्षित हुआ है।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले की सड़कों का नियमित निरीक्षण किया जाए और जहां कहीं भी सड़क क्षतिग्रस्त पाई जाती है, वहां प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य कराया जाए। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे वाले ये मार्ग आम नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों के लिए आवागमन के महत्वपूर्ण साधन हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत होने से ग्रामीणों एवं अन्य राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा जिले में बेहतर सड़क व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण

    ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम करेलापारा के किसानों की सिंचाई सुविधा हुई आसान   राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित और…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम सचिव दीपक वैष्णव सम्मानित

    घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए किया प्रेरित, सब्सिडी और शून्य बिजली बिल की दी जानकारी*   राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात