Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण

ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम करेलापारा के किसानों की सिंचाई सुविधा हुई आसान

राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम करेलापारा (उपरवाह) के किसानों द्वारा खराब ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराते हुए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रकरण का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 केव्हीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। जनदर्शन में आवेदन दिए जाने के बाद शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लग जाने से किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत सुविधा पुन: उपलब्ध हो गई है। ग्राम करेलापारा के किसान श्री राजेश लहरे एवं अन्य किसानों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण खेतों में सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नए ट्रांसफार्मर के लगने से ग्राम के किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। किसानों ने कहा कि जनदर्शन में समस्या रखने के बाद तत्परता से कार्रवाई की गई, इससे किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की त्वरित पहल से खेती-किसानी के कार्य में सुविधा हुई है।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    सड़कों के गड्ढो और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य जारी*   राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम सचिव दीपक वैष्णव सम्मानित

    घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए किया प्रेरित, सब्सिडी और शून्य बिजली बिल की दी जानकारी*   राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात