Ro no D15139/23

सेवा, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की यात्रा – विधायक धरमलाल कौशिक

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*- सेवा, समर्पण और संकल्प की रोशनी से जगमगाया राजनांदगांव*

 

*- राजनांदगांव में दीप प्रज्वलन से दिया सेवा और संकल्प का संदेश*

 

*- आशीर्वाद का दीया से गूंजा सेवा और विकसित भारत का संकल्प*

 

*- राजनांदगांव में एक लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की गई कामना*

 

*- राजनांदगांव शहर के ऐतिहासिक रानी सागर, बूढ़ा सागर एवं शीतला मंदिर परिसर में जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*

 

राजनांदगांव 17 सितम्बर 2026। राजनांदगांव जिले में 17 सितम्बर की शाम सेवा, समर्पण और संकल्प की रोशनी से जगमगा उठी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 लाख से अधिक आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर जिले के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को दीपों की रोशनी के माध्यम से अभिव्यक्त किया। राजनांदगांव शहर के ऐतिहासिक रानी सागर, बूढ़ा सागर एवं शीतला मंदिर परिसर में जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक लाख से अधिक दीयों से सजी आकर्षक रंगोली और दीपों की कतारों ने पूरे परिसर को मनोहारी स्वरूप प्रदान किया। दीपों की जगमगाहट से रानी सागर, बूढ़ा सागर एवं शीतला मंदिर परिसर का वातावरण श्रद्धा, उल्लास और उत्साह से भर उठा।

विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी और निर्माण के प्रतीक हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों में देश के विकास और निर्माण को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की संवैधानिक जिम्मेदारी संभाली और 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा निरंतर जनसेवा, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया अंधकार को दूर कर प्रकाश और ऊर्जा का संदेश देता है। इसी भाव के साथ यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन, डिजिटल तकनीक, बुनियादी अधोसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्य हुए हैं।

विधायक श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक भूमिका निरंतर मजबूत हुई है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी बढ़ी है। कोविड-19 के दौरान भारत द्वारा अनेक देशों को दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों की सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर शांति, सहयोग और विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को अपने स्तर पर योगदान देना होगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनांदगांव में बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर सेवा और संकल्प का संदेश दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु, यशस्वी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएं दी।

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि आज 17 सितम्बर का दिन भगवान विश्वकर्मा जयंती के साथ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के रूप में भी विशेष है। इस अवसर पर राजनांदगांव शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों से लेकर रानी सागर, बूढ़ा सागर, माता शीतला मंदिर परिसर और दिग्विजय महाविद्यालय तक लगभग एक लाख दीप प्रज्वलित कर नगरवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ राजनांदगांव की जनता ने प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। महापौर ने बताया कि राजनांदगांव शहर के सभी 51 वार्डों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। प्रत्येक वार्ड में एक हजार दीपों के साथ कुल 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, गणेश पंडालों तथा लगभग 29 महापुरूषों एवं शहीदों की प्रतिमाओं के स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन किया गया। इस प्रकार शहर में लगभग 1 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने बताया कि धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में भी 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं और पूरे राजनांदगांव जिले में दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना एवं पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव ने भी उद्बोधन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल, श्री सन्नी बग्गा, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला