Ro no D15139/23

संकट की घड़ी में रमला बाई का सहारा बनी राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना

*पति के निधन के बाद आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे परिवार को मिली 20 हजार रुपए की सहायता*

 

*ग्राम पंचायत ने घर पहुंचकर की मदद, दफ्तरों के चक्कर लगाए बिना खाते में पहुंची सहायता राशि*

 

रायपुर, 26 सितम्बर 2026/ जीवन में कभी-कभी अचानक आई विपत्ति पूरे परिवार को मुश्किलों में डाल देती है। ऐसे कठिन समय में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनती हैं। कसही गांव की श्रीमती रमला बाई पटेल के जीवन में भी राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना ने मुश्किल वक्त में ऐसा ही सहारा दिया।

 

3 सितंबर 2025 को रमला बाई के पति श्री हुबलाल पटेल का अचानक निधन हो गया। पति को खोने का दुख तो था ही, परिवार के कमाने वाले सदस्य के चले जाने से उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया। घर की रोजमर्रा की जरूरतें कैसे पूरी होंगी और परिवार का जीवन-यापन कैसे चलेगा, इसकी चिंता रमला बाई को सताने लगी। सरकारी योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें यह भी पता नहीं था कि ऐसी परिस्थिति में उन्हें शासन से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

 

इस कठिन समय में ग्राम पंचायत कसही ने आगे बढ़कर रमला बाई की मदद की। सरपंच श्रीमती योगेश्वरी गायकवाड़ और ग्राम पंचायत सचिव स्वयं उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। रमला बाई का रिकॉर्ड देखने पर उनका नाम बीपीएल सर्वे वर्ष 2002-03 में दर्ज पाया गया। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने आवेदन भरने से लेकर आवश्यक दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने में सहयोग किया।

 

गांव में ही पूरी हुई प्रक्रिया, खाते में पहुंचे 20 हजार रुपए

 

ग्राम पंचायत की पहल से रमला बाई को योजना का लाभ लेने के लिए ब्लॉक अथवा जिला मुख्यालय के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। आवश्यक प्रक्रिया ग्राम पंचायत स्तर पर ही पूरी की गई और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।

 

संकट की घड़ी में मिली इस सहायता ने रमला बाई को बड़ी राहत दी। उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद जब परिवार के सामने आर्थिक मुश्किलें थीं, तब यह राशि रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार बनी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा और गांव में ही पूरी प्रक्रिया हो गई।

 

रमला बाई ने ग्राम पंचायत और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ा संबल बनी है। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की यह पहल बताती है कि जरूरत के समय पात्र परिवार तक शासन की सहायता समय पर पहुंचे तो जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन में वास्तविक राहत का माध्यम बन सकती हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू