
जशपुरनगर 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार दिनांक 01 अक्टूबर 2026 की रात्रि 10रू00 बजे से दिनांक 03 अक्टूबर 2026 की सुबह 10:00 बजे तक जिला जशपुर की समस्त देशी, विदेशी, कंपोजिट मदिरा दुकान तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता एवं बार पूर्णतः बंद रहेंगे। इस अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।








