Ro no D15139/23

रूपये 15 हजार के छोटे ऋण से शुरू हुआ सफर, निर्मला जायसवाल बनीं आत्मनिर्भर

कोरबा 29 सितंबर 2026/कभी आर्थिक तंगी के कारण परिवार की जरूरतों में चाहकर भी पर्याप्त योगदान नहीं दे पाने वाली कटघोरा की श्रीमती निर्मला जायसवाल आज अपने छोटे से व्यवसाय के जरिए आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिले रूपये 15 हजार के ऋण ने उनके लिए आर्थिक मजबूती की नई राह खोल दी।
कटघोरा नगर के वार्ड क्रमांक 08, शास्त्री नगर निवासी निर्मला जायसवाल पहले गृहिणी थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के बीच परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था और उनके पास स्वयं की आय का कोई साधन नहीं था।
इसी दौरान नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में किए जा रहे प्रचार-प्रसार से उन्हें योजना की जानकारी मिली। उन्होंने आगे बढ़कर योजना के तहत आवेदन किया और उन्हें रूपये 15 हजार का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय अपनी आजीविका का साधन बनाने में लगाया और छोटी सी फल्लियों की दुकान शुरू की।
छोटे स्तर से शुरू हुआ यह व्यवसाय धीरे-धीरे उनके लिए आय का मजबूत जरिया बन गया। दुकान से उन्हें हर महीने लगभग रूपये 10 हजार की अतिरिक्त आय होने लगी। अब निर्मला अपने परिवार के खर्चों में आर्थिक सहयोग कर रही हैं और अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास भी हासिल कर चुकी हैं।
निर्मला जायसवाल के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना केवल ऋण प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर साबित हुई है। एक गृहिणी से स्वरोजगार करने वाली महिला बनने का उनका सफर यह संदेश देता है कि सही अवसर और थोड़े से आर्थिक सहयोग से छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकते हैं।
आज निर्मला अपनी दुकान को आगे बढ़ाने और आमदनी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने उनके जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सम्मान, आत्मविश्वास और परिवार के प्रति योगदान की नई पहचान भी दी है।

  • Related Posts

    पोषण पुनर्वास केन्द्र से नन्हें आकाश ने पाई सेहत की नई राह, कुपोषण से बाहर निकलकर लौटी चेहरे की मुस्कान एनआरसी ने संवारी आकाश की सेहत, कुपोषण से मिली मुक्ति

    कोरबा 29 सितम्बर 2026/बच्चों में कुपोषण की स्थिति को दूर कर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाने के लिए पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केन्द्रों…

    Read more

    सरकारी सहायता से मिला विस्तार का अवसर, अफराज अली ने अपने व्यवसाय को बनाया मजबूत आय का मजबूत जरिया

    सीमित संसाधनों से आगे बढ़कर नई मशीनों ने बढ़ाई काम की रफ्तार,योजना से अफराज अली को मिला नया अवसर कोरबा 29 सितम्बर 2026/किसी छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग