Ro no D15139/23

पीएम गतिशक्ति पोर्टल से समन्वित होगी अधोसंरचना परियोजनाओं की योजना

जिला स्तरीय कार्यशाला में विभागों को लॉगिन, परियोजना प्रविष्टि और जीआईएस आधारित योजना निर्माण का प्रशिक्षण

कोरबा, 29 सितंबर 2026/
प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के जीआईएस आधारित पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर पंजीयन, लॉगिन, परियोजना की प्रविष्टि तथा उपलब्ध जानकारी के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई।
रायपुर से आए उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क, भवन और अन्य अधोसंरचना कार्यों की योजना बनाते समय संबंधित विभाग पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी देखें और आपस में समन्वय करें। इससे प्रस्तावित कार्यों के बीच संभावित टकराव की पहचान पहले ही की जा सकेगी तथा परियोजनाओं में विलंब और अतिरिक्त लागत कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विभागों से अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के साथ उसे नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा।
प्रशिक्षण में पीएम गतिशक्ति पोर्टल के साथ छत्तीसगढ़ शासन के सीजी जियो पोर्टल की उपयोगिता भी बताई गई। अधिकारियों को अधोसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाते समय पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां करने तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति से जुड़ी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में पंजीयन की प्रक्रिया समझाई गई और बताया गया कि आवश्यकता होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी पोर्टल के उपयोग संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को पोर्टल पर लॉगिन कर अपने विभाग की परियोजनाओं की प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समय पर जानकारी साझा होने से कार्यों की योजना और क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बाढ़ के बाद प्रभावितों के पुनर्वास पर जोर

      कलेक्टर ने राहत शिविरों, क्षति सर्वेक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जगदलपुर, 29 सितंबर 2026/ कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में मंगलवार को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता…

    Read more

    श्रमिकों को दी गई श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

    *सेवा संकल्प अभियान*   राजनांदगांव 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग