Ro no D15139/23

खाद्य सुरक्षा को लेकर राज्यभर में सघन जांच, दो दुकानें सील

अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो

बिहार | खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, मुंगेर, लखीसराय, औरंगाबाद और वैशाली में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के साथ स्वच्छता, लाइसेंस, भंडारण और व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच की गई।

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित शिवा छप्पन भोग में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कमियां मिलीं। कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत नहीं किए गए। विभाग ने कमियां दूर करने के लिए प्रतिष्ठान को 14 दिनों का समय दिया। यहां से पेड़ा, खोवा, रसगुल्ला, लड्डू और सोन पापड़ी के नमूने लिए गए।

मुजफ्फरपुर में Alok Enterprises और Shubham Enterprises के निरीक्षण में मानकों का अनुपालन नहीं पाया गया। दोनों प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई, लाइसेंस प्रदर्शन, स्टॉक प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता और रिकॉर्ड-कीपिंग में सुधार के निर्देश दिए गए।

पूर्णिया के बनमनखी में बिना वैध लाइसेंस संचालित दो दुकानों को सील किया गया। विभिन्न मिठाई दुकानों से पनीर, घी, खोवा और मिठाई के नमूने भी लिए गए।

सहरसा के सोनवर्षा राज में मिठाई प्रतिष्ठानों से पनीर और खोवा के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं मुंगेर क्षेत्र में ITC डेयरी से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

गया के मेला क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया और तीन नमूने लिए गए। औरंगाबाद में एक और दो अक्टूबर को कुल 30 नमूने संग्रहित किए गए। वैशाली में प्रतिष्ठानों को FSSAI लाइसेंस प्रदर्शित करने, कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड रखने और फूड सेफ्टी ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए गए।

विभाग ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और बिना वैध लाइसेंस खाद्य कारोबार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण: यह जीत बेटियों के खेल भविष्य के लिए नई प्रेरणा: श्रवण कुमार

      – भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1–0 से पराजित किया – ऐतिहासिक जीत पर बिहार हॉकी के अध्यक्ष ने दी हार्दिक बधाई           …

    Read more

    जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे पकड़ाये

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार | पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी