Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से प्रगतिशील किसान बने श्यामदेव गुप्ता

डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर चार एकड़ में कर रहे अरहर और मक्का की खेती

रायपुर , 03 अक्टूबर 2026/ कृषक उन्नति योजना के प्रोत्साहन से बलरामपुर जिले के ग्राम पुटसुरा निवासी किसान श्री श्यामदेव गुप्ता ने खेती का रकबा बढ़ाया है। पिछले वर्ष उन्होंने अपनी चार एकड़ भूमि में से डेढ़ एकड़ पर अरहर और मक्का की खेती की थी। योजना के अंतर्गत उन्हें 15 हजार 300 रुपये की अनुदान राशि मिली। इस सहायता से उनका हौसला बढ़ा और उन्होंने अपनी पूरी कृषि भूमि पर इन फसलों की खेती करने का निर्णय लिया।

इस वर्ष श्री गुप्ता चारों एकड़ में अरहर और मक्का उगा रहे हैं। वे बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें फसल विविधीकरण अपनाने और अपनी भूमि का अधिक उपयोग करने की प्रेरणा दी। खेती का रकबा बढ़ाने के उनके इस प्रयास ने उन्हें एक प्रगतिशील किसान के रूप में नई पहचान दी है।

श्री गुप्ता के अनुसार, शासन की सहायता से कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में सहयोग मिला है। उन्होंने योजना के लाभ के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषक उन्नति योजना किसानों को कृषि आदानों की व्यवस्था में सहयोग देने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने का माध्यम बन रही है। श्री श्यामदेव गुप्ता की कहानी बताती है कि समय पर मिला प्रोत्साहन किसान का आत्मविश्वास बढ़ाता है और उसे खेती में नए अवसर अपनाने के लिए प्रेरित करता है। अपनी पूरी भूमि पर खेती कर रहे श्री गुप्ता आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन

      रायपुर, 03 अक्टूबर 2026/​बारिश की बूंदें जहाँ अक्सर खुशियाँ लाती हैं, वहीं कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत जी जामगांव की श्रीमती श्याम बाई पटेल के लिए यह मौसम लंबे…

    Read more

    ​योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद पढ़ाई को मिली नई उड़ान

        ​रायपुर,03 अक्टूबर 2026/जब सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही समय पर ज़रूरतमंदों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता नहीं बनतीं, बल्कि किसी के टूटते सपनों को जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी