Ro no D15139/23

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उद्योग क्रांति की राह पर छत्तीसगढ़ : अमित चिमनानी

 

0 छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास, वैश्विक निवेश और रोजगार सृजन के एक स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर चुका है*

0 9,800 से अधिक को मिला वित्तीय प्रोत्साहनों व कर छूट का लाभ, 1.6 लाख से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास, वैश्विक निवेश और रोजगार सृजन के एक स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर चुका है। श्री चिमनानी ने कहा कि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों, सुगम ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और मजबूत इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है। श्री चिमनानी शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत महती पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

*ऐतिहासिक निवेश और त्वरित क्रियान्वयन*

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने बताया कि राज्य में औद्योगिक विस्तार को गति देने के लिए अब तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश हेतु कुल 280 परियोजनाओं के सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं। कुल 280 परियोजनाओं में से 55 प्रतिशत पर परियोजनाओं पर निवेशकों को जमीन देने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है या तो प्रगति पर है।जो सरकार की तीव्र कार्यप्रणाली को प्रमाणित करता है।

*स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार*
सभी निवेश प्रस्तावों और परियोजनाओं के पूर्ण रूप से स्थापित होने पर राज्य में 1.6 लाख से अधिक नवीन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। जिन परियोजनाओं में निर्माण व उत्पादन कार्य प्रारम्भ हो चुका है, उनके माध्यम से हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल चुका है।

*औद्योगिक इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन व राहत*

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने आँकड़ों के हवाले से बताया कि औद्योगिक नीति के तहत वर्ष 2023 से 2026 के मध्य राज्य की 6,310 औद्योगिक इकाइयों को कुल 1,594.97 करोड़ रुपये की पूंजीगत एवं ब्याज सब्सिडी वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश की 3,503 इकाइयों ने स्टाम्प शुल्क और विद्युत शुल्क में मिलने वाली विशेष छूट का सीधा लाभ प्राप्त किया है। इस प्रकार, 9,800 से अधिक लाभान्वित इकाइयों के माध्यम से स्थानीय कुशल और अकुशल कार्यबल को बड़े पैमाने पर रोजगार से जोड़ा गया है।

*मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौरा : वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़*

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने बताया कि विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘SING फोरम’ में भाग लेने के लिए पूरे देश से केवल दो राज्यों—छत्तीसगढ़ और हरियाणा— का चयन किया जाना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री चिमनानी ने कहा कि सिंगापुर दौरे का मुख्य उद्देश्य ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल्स और फूड प्रोसेसिंग जैसे उच्च रोजगार क्षमता वाले क्षेत्रों की बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को राज्य में आकर्षित करना है।

*जापान दौरे के धरातल पर दिखे सकारात्मक परिणाम*

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय का पूर्व जापान दौरा अत्यन्त फलदायी साबित हुआ है। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेईटीआरओ/जेट्रो) के साथ निरन्तर संवाद के बाद जुलाई माह में जेट्रो की उच्चस्तरीय टीम ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। जापानी दल ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी), फार्मा पार्क, रेडीमेड गारमेंट्स पार्क और टेक्सटाइल पार्क की विश्वस्तरीय अधोसंरचना का निरीक्षण किया। जेट्रो ने अपनी आधिकारिक वैश्विक वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक अवसरों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जापानी निवेशकों से निरन्तर संवाद जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल कारखाने लगाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण केंद्र बनाना है, जिसका सीधा लाभ यहाँ के युवाओं और किसानों को मिलेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया के सह संयोजक राहुल राय एवं मीडिया पैनलिस्ट निशिकांत पांडे मौजूद रहे।
———————

  • Related Posts

    वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

      SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने किया मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत वैश्विक निवेशकों…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

      बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी ​रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में पूरे राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी