Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना गांव-गांव तक पहुंची बस सुविधा, ग्रामीणों के जीवन में आया बदलाव

जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन का बेहतर और सुलभ साधन बनकर सामने आई है। गांवों तक बस सेवा पहुंचने से विद्यार्थियों, मजदूरों, किसानों और आम ग्रामीणों को अब कम किराए में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिल रही है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत संचालित बस में यात्रा कर रहे जशपुर विकासखंड के ग्राम बरटोली भगलपुर निवासी श्री अमित प्रजापति ने बताया कि बस सेवा जशपुर से गजमा तक संचालित हो रही है। यह बस जशपुर से मनोरा, लुखी, मधवा, बेंजोरा और हाड़ीकोना होते हुए गजमा पहुंचती है।
उन्होंने बताया कि पहले गांव से आने-जाने के लिए मुख्य रूप से ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता था। ऑटो का किराया अधिक होने के साथ ही समय पर साधन उपलब्ध नहीं हो पाता था। इससे विद्यार्थियों, मजदूरों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू होने के बाद अब गांव तक सीधी बस सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे ग्रामीणों को कम किराए में समय पर और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल रही है। बस सेवा के कारण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के लिए आवागमन आसान हुआ है, वहीं मजदूरों और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए शहर और विकासखंड मुख्यालय तक पहुंचना भी सुगम हो गया है।
श्री अमित प्रजापति ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने ग्रामीणों के सफर को आसान बना दिया है। गांव तक बस पहुंचने से समय और किराए की बचत हो रही है तथा शिक्षा, रोजगार और जरूरी सेवाओं से जुड़ने के अवसर भी बढ़े हैं।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) शिविर में मिला बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आनंद की परेशानी हुई दूर

    आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी लंबित था प्रमाण पत्र, सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में हुआ निराकरण अम्बिकापुर 05 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार)पंखों को मिली रफ्तारः सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की राह हुई आसान

    दूरस्थ गांवों की छात्राओं के लिए साइकिल बनी शिक्षा तक पहुंच का साधन, बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की राह अम्बिकापुर 05 अक्टूबर 2026/  गांव की पगडंडियों से गुजरती बेटियों के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी