Ro no D15139/23

जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार -मनोरा जनपद के ओरडीह एवं आराकोना में जल संवर्धन के कार्यों को मिल रही गति

जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के निर्देशन में वी बी जी राम जी योजना अन्तर्गत जिले में वर्षा जल के संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद पंचायत मनोरा की ग्राम पंचायत ओरडीह एवं आश्रित ग्राम आराकोना क्षेत्र में विभिन्न जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है।
इन कार्यों का उद्देश्य वर्षा के पानी को गांवों में अधिक से अधिक रोकना, जल के बहाव को नियंत्रित करना, भू-जल स्तर में सुधार लाना तथा कृषि एवं आजीविका गतिविधियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
जल संरक्षण कार्यों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं, जिससे जल संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।
जल संरक्षण कार्यों की प्रमुख उपलब्धियां
– आश्रित ग्राम आराकोना में 1700 नग कंटूर ट्रेंच निर्माण
– ओरडीह में 2100 नग कंटूर ट्रेंच निर्माण
– 5 आजीविका डबरी का कार्य पूर्ण
– 10 नग गैबियन संरचनाओं का निर्माण पूर्ण
– ओरडीह में 10 नग स्ठब्क् का कार्य पूर्ण
– आराकोना के लोहड़ा नाला में 10 नग बोल्डर चेकडैम में से 6 नग का कार्य पूर्ण, शेष निर्माणाधीन।
जल की हर बूंद को सहेजने की दिशा में प्रयास
कंटूर ट्रेंच, गैबियन, बोल्डर चेकडैम जैसी संरचनाओं के निर्माण से वर्षा जल के बहाव को नियंत्रित करने तथा उसे स्थानीय स्तर पर रोककर उपयोगी बनाने में मदद मिलेगी। इससे मिट्टी के कटाव को कम करने, भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा देने तथा कृषि कार्यों के लिए जल की उपलब्धता में सुधार होती है।
वहीं आजीविका डबरी जैसी संरचनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए सिंचाई, मछलीपालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों का आधार बन रही हैं।
इस प्रकार जल संरक्षण के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ रोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
जिले में जल संरक्षण कार्यों को स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों और ग्रामीण आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।
वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने और गांवों को जल की दृष्टि से अधिक सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे ये प्रयास ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 06 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…

    Read more

    राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में 10वीं-12वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, एमबीए-एमसीए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

     85 कंपनियों एवं प्लेसमेंट एजेंसियों ने 11,500 से अधिक रिक्त पदों की दी जानकारी जशपुरनगर 06  अक्टूबर 2026/ प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रायपुर में…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी