Ro no D15139/23

हर महीने की सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा

महतारी वंदन योजना से दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में मिल रही मदद

*एक हजार रुपए की नियमित सहायता से मिली आर्थिक राहत, छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कम हुई परिवार पर निर्भरता*

रायपुर, 5 अक्टूबर 2026/ हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये श्रीमती राधा पुरामे के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जरूरत के समय काम आने वाला भरोसे का सहारा बन गए हैं। नियमित रूप से दवाइयों की आवश्यकता होने के कारण महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम कोहका निवासी श्रीमती राधा पुरामे महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। वे इस राशि का उपयोग अपनी दवाइयों और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।

पहले दवाइयों और दूसरी जरूरी आवश्यकताओं के लिए पैसे की व्यवस्था करना उनके लिए चिंता का कारण रहता था। कई बार अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था। अब हर महीने निश्चित राशि मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। जरूरत के समय दवाइयां खरीदने के लिए उनके पास अपनी राशि उपलब्ध रहती है, जिससे परिवार पर उनकी आर्थिक निर्भरता भी कुछ हद तक कम हुई है।

*छोटी सहायता, जीवन में बड़ा संबल*

श्रीमती राधा पुरामे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बहुत उपयोगी है। स्वास्थ्य संबंधी खर्च नियमित होने के कारण हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से दवाइयों और दूसरी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। इससे उन्हें आर्थिक राहत के साथ अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का भरोसा भी मिला है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता राधा पुरामे जैसी महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल दे रही है। राधा पुरामे के लिए योजना की राशि दवाइयों का खर्च उठाने में सहारा बनकर उनके दैनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा कर रही है।

श्रीमती राधा पुरामे ने योजना से मिल रही सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर महीने मिलने वाली यह राशि उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

  • Related Posts

    रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत

    *सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी*   *ऑटो म्यूटेशन से बचा समय और खर्च, हितग्राही ने करीब 10 हजार रुपये की बचत का अनुभव किया साझा*   *आधार आधारित…

    Read more

    नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *जगदलपुर के जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, हितग्राहियों को मिले योजनाओं के लाभ*   रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?