Ro no D15139/23

Fact Check: महज 12 रन पर साउथ अफ्रीका के सामने ऑलआउट हो गई ऑस्ट्रेलिया टीम, जानिए Viral Video की सच्चाई

Australia All Out on 12 Runs Video: सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से क्रिकेट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होता दिखाई दे रहा है. मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 4.2 ओवर में 12 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस हैरान हैं. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि दुनिया की मजबूत क्रिकेट टीमों में शामिल ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम आखिर इतनी कम गेंदों में कैसे पवेलियन लौट सकती है.

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला केप टाउन के स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करती दिखाई देती है. ट्रेविस हेड और रेनशॉ पारी की शुरुआत करने आते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन गेंदबाजी की शुरुआत करते दिखते हैं. वीडियो के मुताबिक, मैच की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड आउट हो जाते हैं. इसके बाद दूसरे ओवर में रेनशॉ भी पवेलियन लौट जाते हैं.

एक ओवर में दो हैट्रिक

 

वायरल वीडियो में इसके बाद जो दिखाया गया है, वह और भी चौंकाने वाला है. साउथ अफ्रीका की ओर से तीसरा ओवर डालने केशव महाराज आते हैं. वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि वह ओवर की लगभग हर गेंद पर विकेट हासिल कर रहे हैं.

क्लिप के मुताबिक, ओवर की पहली गेंद पर मार्श, दूसरी गेंद पर ग्रीन और तीसरी गेंद पर इंग्लिस आउट होते हैं. चौथी गेंद पर नाथन एलिस, पांचवीं गेंद पर कॉनॉली और ओवर की आखिरी गेंद पर जाम्पा को आउट दिखाया गया है.

इसके बाद कॉर्बिन बॉश गेंदबाजी करने आते हैं. उनके ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर एडवर्ड्स और हेजलवुड के आउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 12 रन पर ऑलआउट दिखाई जाती है.

9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

यह फर्जी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @7official1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. देखते ही देखते यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और इसे 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

ग्रॉक एआई पर वीडियो का किया गया फैक्ट चेक
ग्रॉक एआई पर वीडियो का किया गया फैक्ट चेक

जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो यह दावा फर्जी पाया गया. वीडियो में दिखाया गया मैच असली नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अलग-अलग   मैचों और खिलाड़ियों के फुटेज को जोड़कर उसके ऊपर फर्जी स्कोरबोर्ड और ग्राफिक्स लगाए गए हैं.

वीडियो की पड़ताल के दौरान Grok AI से भी इसके दावे को क्रॉस-चेक किया गया. जांच में सामने आया कि वीडियो में स्कोरबोर्ड अलग-अलग फ्रेम में अचानक बदलता दिखाई देता है. एक जगह 5-1, फिर 9-3, उसके बाद 9-7 और आगे 12-8 जैसे स्कोर दिखाई देते हैं. यह स्कोरिंग पैटर्न भी वीडियो के एडिटेड होने की ओर इशारा करता है.

 

इसके अलावा हेजलवुड, स्टार्क, बॉश, यानसेन, महाराज, मिलर समेत कई खिलाड़ियों के अलग-अलग क्लिप्स को जोड़कर एक नया वीडियो तैयार किया गया है. इसके ऊपर ऑस्ट्रेलिया के 12 रन पर ऑलआउट होने का फर्जी स्कोरबोर्ड लगाया गया है.

वीडियो में दिन से रात होने का भी दावा

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर एक और बड़ी गड़बड़ी नजर आती है. मैच की शुरुआत में मुकाबला दिन के समय, यानी सूरज की रोशनी में खेला जाता दिखाई देता है. लेकिन महज 4.2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 विकेट गिरने तक वीडियो में दिन से रात हो जाती है.

इतने कम समय और केवल 4.2 ओवर के भीतर मैच के दौरान इस तरह दिन से रात में बदल जाना संभव नहीं है. यह भी इस बात का संकेत है कि वीडियो में अलग-अलग समय और मैचों के फुटेज को जोड़कर एक फर्जी कहानी बनाई गई है.

अभी ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच कोई मैच नहीं

वायरल दावे की सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ऐसा कोई मुकाबला नहीं खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 12 रन पर ऑलआउट हुई हो.

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 9 अक्टूबर 2026 से डरबन में शुरू होगी. सितंबर के हालिया वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 230, 333 और 322/9 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम वनडे स्कोर 70 रन और टेस्ट में 36 रन है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के 12 रन पर ऑलआउट होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है.

  • Related Posts

    IND vs PAK Final LIVE Update: शिवम दुबे 27 के स्कोर पर लौटे पवेलियन, तिलक और अक्षर क्रीज पर

    IND vs PAK Asian Games 2026 Final LIVE Updates: शिवम और तिलक के बीच 50 की साझेदारी 18.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/5 पहुंच गया है. शिवम दुबे और…

    Read more

    मां ने फिल्मों में जाने से रोका, Botany पढ़ने लगे… फिर बने ‘कटप्पा’, ऐसे Sathyaraj ने रचा पैन-इंडिया स्टार बनने का सफर

    Sathyaraj Birthday Special: यह कहानी सिर्फ सिनेमा के एक किरदार की नहीं है. यह कहानी उस जुनून की है, जब इंसान ठान ले तो अपनी बंद किस्मत का ताला भी खुद…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’