Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत रुद्री में योग एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित

निरोगी जीवन, मानसिक शांति और स्वस्थ समाज के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश

धमतरी, 06 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर खेल मैदान, रुद्री में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त सहयोग से योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति स्वास्थ्य समिति श्रीमती मोनिका देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती अनीता देवांगन तथा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बया, रूद्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योग एवं ध्यान के विभिन्न अभ्यास कराए गए। योग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्राणायाम, ध्यान एवं सरल योगासनों के माध्यम से तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय रखने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और ध्यान अत्यंत उपयोगी हैं। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन को भी बेहतर बनाए रख सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से योग को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास और ध्यान में सहभागिता की। वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देखने को मिला। आयुष विभाग द्वारा योग, प्राकृतिक जीवनशैली एवं स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी गई।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी के साथ स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता और लोककल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में योग एवं ध्यान जैसे कार्यक्रम नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने तथा निरोगी समाज के निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत जिले में लगाए जाएंगे 10 लाख मुनगा पौधे – क्वांर नवरात्रि मेले की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के…

    Read more

    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन से सुदूर गांवों में आ रहा बदलाव रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के हर घर तक सुरक्षित और…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी