Ro no D15139/23

मातृत्व की राह में सरकार बनी सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से वर्षा पुरी को मिला आर्थिक संबल

*सहायता राशि से बच्चे के पोषण और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में मिली मदद, परिवार पर कम हुआ आर्थिक बोझ*

 

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति वर्षा पुरी ने जताया आभार*

 

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ मातृत्व का समय एक महिला के जीवन का बेहद महत्वपूर्ण दौर होता है। इस दौरान बेहतर पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और नवजात शिशु की आवश्यकताओं के लिए परिवार को अतिरिक्त आर्थिक संसाधनों की जरूरत होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के बाद स्वयं तथा नवजात शिशु की देखभाल और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही है।

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम आमाडांड की निवासी श्रीमती वर्षा पुरी के लिए भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मददगार साबित हुई है। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने बच्चे के जन्म के बाद उसकी आवश्यकताओं को पूरा करने में उनका साथ दिया और परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम किया।

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दिखाई योजना तक पहुंचने की राह

 

श्रीमती वर्षा पुरी ने बताया कि गर्भवती होने के दौरान उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें योजना के उद्देश्य, मिलने वाले लाभ और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में समझाया। आवश्यक जानकारी मिलने के बाद उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया।

 

आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रसव के कुछ महीनों के भीतर सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। समय पर मिली इस आर्थिक सहायता ने बच्चे के पालन-पोषण और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में परिवार को सहारा दिया।

 

*बच्चे की जरूरतें पूरी करने में मिली बड़ी मदद*

 

वर्षा पुरी ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चे के भरण-पोषण और उसकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। आर्थिक सहायता मिलने से बच्चे की देखभाल में काफी सहूलियत हुई और परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव भी कम हुआ।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और उनके बच्चों के लिए बेहद उपयोगी हैं। जरूरत के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता से माताओं को स्वयं और अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलती है।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

 

योजना का लाभ मिलने से प्रसन्न श्रीमती वर्षा पुरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के लिए चलाई जा रही ऐसी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को प्रत्यक्ष सहायता मिल रही है।

 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण को प्रोत्साहित करने के साथ पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से महिलाओं तक योजना की जानकारी पहुंचने से पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ लेने में भी सुविधा हो रही है। आमाडांड की वर्षा पुरी की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सही समय पर मिली योजना की जानकारी और आर्थिक सहायता किस तरह मातृत्व के महत्वपूर्ण दौर में एक परिवार के लिए उपयोगी सहारा बन सकती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू