Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी

*सूरजपुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज पर हुई कार्यशाला*

रायपुर , 06 अक्टूबर 2026/ युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शासकीय वेटरनरी कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक तथा मुख्य वक्ता श्री अवधेश कुशवाहा ने पीपीटी के माध्यम से इनोवेशन पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिभागियों को नवाचार से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत करने और उन्हें आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।

श्री स्वयं गोयल ने छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं के तहत उपलब्ध अवसरों और स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान भी किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य श्री एन. योगेश ने विद्यार्थियों से अपने नवाचारी विचारों को इनोवेशन पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकृत कराने की अपील की। कार्यक्रम में व्याख्याता श्री रूपेश कुमार सिंह, श्री विवेक मेहता, श्री अवधेश सिंह, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री गोवर्धन भारद्वाज, श्री भूपेन्द्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी