Ro no D15139/23

Sun Transit 2026: 17 अक्टूबर से शुरू होगी इन 4 राशि वालों की तरक्की, जानें करियर पर क्या पड़ेगा असर

Sun Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शाम 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेगा. तुला राशि में सूर्य की मौजूदगी 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. सूर्य ग्रह जब कभी भी अपनी चाल बदलता है, तो उसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है. सूर्य का तुला में गोचर, किन 4 राशियों के जातकों लिए शुभ और लाभकारी है? ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय बता रहे हैं.

सूर्य-गोचर का मेष, सिंह, तुला और धनु राशि पर असर

मेष राशि (Aries)

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की नौकरी में तरक्की होगी. नौकरी के लिए की गई मेहनत का लाभ मिलेगा. अधिकारी से कोई उपहार या प्रशंसा पत्र मिल सकता है. डॉक्टर की सलाह पर सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा. सरकारी नौकरी के लिए कोशिश करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है.

सिंह राशि (Leo)

सूर्य-गोचर की अवधि (17 अक्टूबर से 15 नवंबर तक) में नौकरी में तरक्की के कई योग बनेंगे. इस दौरान व्यापार में भी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. पिता से कई प्रकार के लाभ मिलेंगे. पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है. इस दौरान आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. समाज या कार्यक्षेत्र में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. सरकारी योजनाओं या कार्यों से लाभ हो सकता है.

तुला राशि (Libra)

सूर्य गोचर की पूरी अवधि में नौकरी में तरक्की होगी. इस दौरान आपके कार्यों से अधिकारी लोग खुश रहेंगे. नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में पिता या बड़े भाई से आर्थिक मदद मिल सकती है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सामाजिक कार्यों से हर वर्ग के लोगों का सहयोग मिलेगा. इस दौरान की गई यात्रा से लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे.

धनु राशि (Sagittarius)

संतान की तरक्की का शुभ समाचार मिलेगा. समाज में सम्मान बढ़ेगा. सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं. सूर्य-गोचर के दौरान सेहत अच्छी रहेगी. छोटी-मोटी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. पिता, बड़े भाई या अभिभावक का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कार्यों की प्रशंसा की जाएगी.

सूर्य-गोचर के दौरान क्या करना अच्छा रहेगा?

  • सूर्य गोचर की अवधि में हर रोज उगते हुए सूर्य को जल दें. ऐसा करने से कुंडली का सूर्य मजबूत होगा, जिससे नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी. आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए भी यह उपाय कारगर है.
  • परिवार में पिता, बड़ा भाई या अभिभावक का आशीर्वाद प्राप्त करें. अगर इस काम को प्रतिदिन सुबह जागने से साथ करते हैं, तो सूर्य ग्रह अनुकूल रहता है, जिससे जीवन में तरक्की के रास्ते बनने लगते हैं.
  • सूर्य-गोचर के दौरान पड़ने वाले रविवार के दिन व्रत रखें. इससे कुंडली का कमजोर सूर्य मजबूत होगा, जिससे नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी.
  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: सिंह को मिल सकती है बैड न्यूज, मीन की इनकम में आ सकती है कमी, जानें आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज 28 सितंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा. किसी को सफलता और लाभ मिलेगा, तो कुछ लोगों…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया