Ro no D15139/23

संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में पितृ पक्ष के दौरान मोक्ष तर्पण के विशेष आयोजन, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने, नशा मुक्ति अभियान और धार्मिक सद्भावना को बढ़ावा देने जैसे विषय प्रमुख रूप से चर्चा के केंद्र में रहे।

*पितृ पक्ष में मोक्ष तर्पण को लेकर चर्चा*
संत समाज द्वारा पितृ पक्ष के दौरान विशेष मोक्ष तर्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन के उद्देश्य, स्वरूप और समाज की सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई।

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
बैठक में गौ संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े विषयों पर भी संतों ने अपने विचार रखे। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई।

नशामुक्ति और धार्मिक सद्भाव पर जोर
संत समाज ने युवाओं और समाज को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। साथ ही विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संत समिति रायपुर के सदस्य, संत समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।जिसमें प्रमुख रूप से संत युधिष्ठिर लाल जी,महंत देवदास जी महाराज, महंत वेद प्रकाश जी महाराज,डॉ स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज, साध्वी सौम्या सखी जी,निराहार संत स्वामी गौतमानंद जी महाराज,महामंडलेश्वर जितेश्वरानंद,भगवताचार्य सत्यनारायण जी महाराज,भागवताचार्य मनोज दास ,भागवताचार्य रुपेश जी महाराज,भागवताचार्य रविन्द्र शास्त्री जी भारत नाथ योगी महाराज,भागवताचार्य हिमांशु जी महाराज, सभी की उपस्थिति रही

  • Related Posts

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर