Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 12 अक्टूबर को कुरुद में

 

आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे

धमतरी, 07 अक्टूबर 2026/ स्थानीय युवाओं को उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कुरुद, जिला धमतरी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रातः 9 बजे से आईटीआई कुरुद परिसर में आयोजित होगा।
अप्रेंटिसशिप मेला युवाओं और स्थानीय उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों के बीच रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को जोड़ने का प्रभावी माध्यम होगा। मेले में जिले के विभिन्न उद्योग एवं प्रतिष्ठान अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अथवा प्लेसमेंट के लिए शामिल हो सकेंगे। इसके माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को अपनी योग्यता एवं तकनीकी कौशल के अनुरूप रोजगार की संभावनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मेले में भाग लेने के इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण युवा अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर आईटीआई कुरुद में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।
अप्रेंटिसशिप मेला के दौरान Apprenticeship India Portal पर नए पंजीयन के साथ पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ।Activation की सुविधा भी आईटीआई परिसर में उपलब्ध रहेगी। इच्छुक उद्योग एवं प्रतिष्ठान भी पोर्टल पर पंजीयन कर मेले में सहभागी बन सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से अप्रेंटिसशिप से संबंधित प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
जिला प्रशासन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा जिले के अधिक से अधिक उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से इस अप्रेंटिसशिप मेले में सहभागिता करने की अपील की गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों का अधिकतम लाभ युवाओं को मिल सके।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए
मेला पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर ज्यादा से ज्यादा उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों का पंजीकृत किया जा सकता है |

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    *मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की*   *मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    *दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश* रायपुर, 22 नवंबर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत