Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: नगरी में 8 अक्टूबर को जनकल्याणकारी शिविर

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, तथा रक्तदान एवं मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

धमतरी, 7 अक्टूबर 2026। जिले में नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 8 अक्टूबर को नगरी में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री श्रृंगी ऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, नगरी में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।

शिविर में विभिन्न वर्गों के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण, मासिक धर्म स्वच्छता एवं जागरूकता शिविर, रक्तदान शिविर तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी वितरण प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को पात्र हितग्राहियों तक सहज, सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे जरूरतमंद नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशानी न हो और सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने नागरिकों से शिविर में सहभागी बनकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण से उन्हें दैनिक जीवन की गतिविधियों में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने में मदद मिलेगी। वहीं, मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराए जाने से बच्चों के लिए डिजिटल एवं रोचक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल शिक्षा तथा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में सहभागी बनकर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    *मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की*   *मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    *दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश* रायपुर, 22 नवंबर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत