Ro no D15139/23

नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों की जिंदगी में आया नया उजाला

*क्रीड़ा परिसर जगदलपुर में आयोजित शिविर में मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण*

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ समाज में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग नारायणपुर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर के कुशल निर्देशों के तहत जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर में आयोजित विशाल निःशुल्क दिव्यांगजन शिविर में जिले के 17 दिव्यांगजनों और आईईडी ब्लास्ट पीड़ितों को सहभागी बनाकर उनके जीवन को नया संबल प्रदान किया गया।

दो दिवसीय इस विशेष पुनर्वास शिविर के पहले दिन 05 अक्टूबर को आईईडी ब्लास्ट प्रभावितों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें एक पीड़ित को नया कृत्रिम पैर प्रदान किया गया तथा दो अन्य हितग्राहियों के पूर्व में लगे कृत्रिम पैरों की बारीकी से जांच कर उनमें आवश्यक सुधार किए गए। वहीं दूसरे दिन 06 अक्टूबर को 14 विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को आधुनिक उपकरण वितरित किए गए। इनमें से दो हितग्राहियों को कैलिपर्स सह-एल्बो, एक को नया कृत्रिम पैर, छह को जूता सपोर्ट उपकरण तथा एक दिव्यांगजन को बैसाखी सौंपी गई, जबकि शेष चार दिव्यांगजनों के पुराने उपकरणों की तकनीकी जांच कर उनका मेंटेनेंस किया गया। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की इस संवेदनशील पहल से न केवल इन दिव्यांगजनों को शारीरिक स्वावलंबन मिला है, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता का एक नया विश्वास भी जगा है।

  • Related Posts

    रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन

    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया रंगोली का अवलोकन, दीप प्रज्वलित कर निभाई सहभागिता डिजिटल कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस का दिया संदेश, दीपों से जगमगायी आकर्षक रंगोली जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2026/ सेवा…

    Read more

    पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडि़तों को 1.50 लाख रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा

    जिले में 26 सड़क दुर्घटना पीडि़तों को मिला योजना का लाभ   *- जिले के 34 शासकीय एवं 38 निजी अस्पतालों में योजना के अंतर्गत सुविधा उपलब्ध*   राजनांदगांव 07…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया