Ro no D15139/23

महतारी वंदन से संवर रहा बेटियों का भविष्य’

जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ बेटियों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार बन रही है। 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले की हितग्राही महिलाओं में इस योजना को लेकर विशेष उत्साह है।
बेटी के नाम सुकन्या योजना में कर रही निवेश
जिले की हितग्राही शबनम खातून ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे अपनी बेटी के लिए खोले गए सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करने के लिए कर रही हैं।
शबनम का कहना है कि यह छोटी-छोटी बचत ही उनकी बेटी की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य को सुरक्षित करेगी। पहले बेटी के लिए अलग से बचत करना मुश्किल था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली राशि से यह संभव हो पाया है।
हितग्राही का कथन:-
ष्मेरा नाम शबनम खातून है, मैं छत्तीसगढ़ की निवासी हूँ और जो मेरे छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय भैया हैं, वो हर महीने मेरे खाते में एक हजार रुपया देते हैं, वो मैं अपनी बच्ची की सुकन्या योजना में जमा करती हूँ। कभी बच्ची की पढ़ाई-लिखाई में उपयोग करती हूँ। मैं बहुत खुश हूँ और तहे दिल से हमारे विष्णु भैया को धन्यवाद देना चाहती हूँ।ष्
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल से जिले की हजारों माताएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अपनी बेटियों के सपनों को भी नई उड़ान दे रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    *मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की*   *मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    *दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश* रायपुर, 22 नवंबर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत