Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन

ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर योजनाओं का दिलाया जा रहा लाभ

जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले के सभी 8 विकासखंडों में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा केन्द्र और छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में ग्राम कुकरभुका, जनपद पंचायत कांसाबेल, ग्राम किनकेल, जनपद पंचायत जशपुर, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम शेखरपुर तथा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम समडमा में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों में खाद्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि, श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करने की कार्रवाई की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।
सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एवं लाभ मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक, ग्रामवासी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उद्यमशीलता से बनाई विशिष्ट पहचान*   *मुख्यमंत्री श्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए…

    Read more

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/  लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत