Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से देबोरा में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर

बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को मिली राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जनपद पंचायत कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडरी के आश्रित ग्राम देबोरा में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को अवगत कराया गया था कि ग्राम देबोरा में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर खराब  हो गया है। इसके कारण गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित थी और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों सहित अन्य आवश्यक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने समस्या के शीघ्र निराकरण कराने की मांग की थी।
मधेश्वर महादेव के दर्शनार्थियों को भी मिलेगी सुविधा
ग्राम देबोरा मधेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित बस्ती है। यहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ मधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का निरंतर आवागमन रहता है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। समस्या का शीघ्र निराकरण होने से ग्रामीणों में खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उद्यमशीलता से बनाई विशिष्ट पहचान*   *मुख्यमंत्री श्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए…

    Read more

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/  लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत