Ro no D15139/23

(रायपुर समाचार)मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमलीडीह नाला हादसे में मृत बच्चे के परिजनों को आरबीसी 6 (4) के तहत 4 लाख की सहायता

ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने परिजनों से मुलाकात कर चेक प्रदान किया

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट राहत” के तहत ग्राम अमलीडीह, राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाले के पानी में डूबने से मृत 4 वर्षीय बालक काव्यांश साहू के परिवार को शासन द्वारा त्वरित सहायता प्रदान की गई। विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं क्षेत्र प्रभारी नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह ने मृतक बालक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने बच्चे की माता श्रीमती किरण साहू को आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के अंतर्गत 4,00,000 रुपये (चार लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है।

 
तिल्दा में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प शिविर, 13,869 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
 
एक ही मंच पर अधिकार अभिलेख, प्रमाण-पत्र, पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण
 
सर्जिकल स्ट्राइक’ थीम पर धान से बनी 17×17 फीट की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, विद्यार्थियों ने किया ‘नमो सेवा की अनकही कहनिया’ का मंचन

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आम नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहजता से पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए तिल्दा नगर स्थित बीएनबी स्कूल परिसर में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 13,869 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल थे तथा अध्यक्षता नगर पालिका तिल्दा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा एवं श्रीमती शैल महेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल अग्रवाल सहित नगर पालिका के पार्षद एवं एल्डरमैन, मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक ही स्थान पर मिली अनेक विभागों की सेवाएं

शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मंच के माध्यम से विभागीय अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी नागरिकों को दी।

सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 13,869 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितलाभ, प्रोजेक्ट अजा के तहत चाबी सहित विभिन्न उपकरण, चेक एवं किट प्रदान किए गए। एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हुई।

धान से बनी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की रंगोली ने खींचा ध्यान

सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना भी कार्यक्रम में देखने को मिली। स्कूल की छात्राओं ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ थीम पर धान से 17×17 फीट आकार की आकर्षक रंगोली तैयार की। छात्राओं की इस कलाकृति की अतिथियों एवं नागरिकों ने  सराहना की।

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा ‘नमो सेवा की अनकही कहानिया’ नाटक का मंचन भी किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शासन की योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं और नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम  में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तिल्दा श्री मुकेश कोठारी, तहसीलदार श्री रामप्रसाद बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अभिताभ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

    पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में 76×76 फीट की रंगोली में वीर सैनिकों के शौर्य और यश को किया प्रदर्शित अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’