Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान, छुरिया में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन

एक ही स्थान पर मिली शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी, हितग्राही हुए लाभान्वित*

*- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को मिली खुशियों की चाबी*

*- मत्स्य हितग्राहियों को मछली जाल एवं मछली बीज का किया गया वितरण*

*- स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान*

राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छुरिया विकासखंड में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, विद्युत सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और नागरिकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पक्के आवास का निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा खुशियों की चाबी एवं पूर्णता सह अभिनंदन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन के लिए मछली जाल एवं मछली बीज का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण संबंधी गतिविधियों के साथ गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई। कार्यक्रम में हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सेवा गाथा नाट्य प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, जनकल्याण एवं शासन की योजनाओं से जुड़े संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर, जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री प्रशांत ठाकुर, जनपद पंचायत के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’