Ro no D15139/23

सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा
सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर आमजनों की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम दामली निवासी श्री जयेश्वर कुजूर का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनने से उनकी समस्या का समाधान हुआ है।

श्री जयेश्वर कुजूर ने बताया कि उनका केसीसी कार्ड नहीं बना था। इसके लिए उन्होंने दरिमा तहसील में आयोजित सेवा सेतु शिविर में आवेदन किया था। आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका केसीसी कार्ड बन गया है। कार्ड बनने से अब उन्हें खेती के लिए खाद और बीज लेने में आसानी होगी।

’केसीसी कार्ड बनने से खेती के लिए मिली सुविधा’
कृषि कार्यों में समय पर खाद और बीज की उपलब्धता किसानों के लिए महत्वपूर्ण होती है। केसीसी कार्ड नहीं होने के कारण श्री कुजूर को इससे संबंधित सुविधा प्राप्त करने में परेशानी होती थी। सेवा सेतु शिविर में आवेदन के बाद केसीसी कार्ड बन जाने से अब उनकी यह परेशानी दूर हुई है। इससे उन्हें कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिलेगी।

’शिविर में आवेदन और समस्या का हुआ समाधान’
श्री जयेश्वर कुजूर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया, “मेरा नाम जयेश्वर कुजूर है। मैं ग्राम दामली का रहने वाला हूं। मेरा केसीसी कार्ड नहीं बना था। मैंने दरिमा तहसील में आवेदन किया था, जिसके बाद मेरा केसीसी कार्ड बन गया है। अब खाद-बीज लेने में आसानी होगी। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाओं से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने से आमजनों को सुविधा मिल रही है और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंच रहा है।

 
सेवा संकल्प अभियान
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कलेक्टोरेट परिसर में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने भी कलेक्टोरेट परिसर में चंदन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के प्रति सहभागिता का संदेश दिया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 
 
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से आसान हुआ सफर, शत्रुघ्न बोले-अब समय पर पहुंच जाते हैं घर
कुंदी-अखोरा-राजपुर मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से आवागमन की सुविधा हुई बेहतर
पहले गांव में नहीं चलती थी बस, नियमित परिवहन सुविधा मिलने से ग्रामीणों को मिली राहत

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को सुगम परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीणों के लिए मददगार साबित हो रही है। जिन क्षेत्रों में पहले सार्वजनिक परिवहन के साधनों की कमी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, वहां बस सेवा शुरू होने से दैनिक यात्रा आसान हुई है। कुंदी-अखोरा-राजपुर मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है।

राजपुर निवासी श्री शत्रुघ्न बताते हैं कि पहले उनके गांव की ओर बस नहीं चलती थी। इसके कारण आने-जाने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे। अब मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस शुरू होने से ग्रामीण आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। बस की सुविधा मिलने से यात्रा सुगम होने के साथ समय पर घर पहुंचना भी आसान हुआ है।

’बस सेवा ने दूर की आवागमन की परेशानी’
ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बस सेवा की उपलब्धता रोजमर्रा के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। कुंदी-अखोरा-राजपुर मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के लिए राजपुर एवं आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच आसान हुई है। इससे लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सार्वजनिक परिवहन का साधन मिला है।

श्री शत्रुघ्न ने बताया, पहले हमारे गांव में बस नहीं चलती थी। अब मुख्यमंत्री ग्रामीण बस चलने से बहुत सुविधा हो गई है। आना-जाना आसान हो गया है और हम समय पर घर पहुंच जाते हैं। बस सेवा शुरू होने से हम लोग बहुत खुश हैं। बस सेवा मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

’सुदूर क्षेत्रों में बेहतर हो रही परिवहन सुविधा’
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के माध्यम से ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जहां आवागमन के नियमित साधनों की उपलब्धता सीमित रही है। बस सेवा से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच भी आसान हो रही है। कुंदी-अखोरा-राजपुर मार्ग पर शुरू हुई बस सेवा इसी दिशा में ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

 
किसान परिवार के राकेश की पढ़ाई में मददगार बनी छात्रवृत्ति, किताबें खरीदने में मिल रही सहायता’
बीए पांचवें सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं राकेश मिंज, छात्रवृत्ति से शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मिली सुविधा

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/  उच्च शिक्षा की राह में विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति आर्थिक सहायता के साथ उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार बन रही है। किसान परिवार से आने वाले श्री राकेश मिंज के लिए भी छात्रवृत्ति पढ़ाई जारी रखने और आवश्यक किताबें खरीदने में सहारा बनी है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले श्री राकेश मिंज वर्तमान में बीए पांचवें सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। उनके पिता कृषक हैं और खेती-बाड़ी कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। ऐसे में पढ़ाई से जुड़े विभिन्न खर्चों को पूरा करने में सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है।

’किताबें खरीदने और पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों में मिल रही मदद’
राकेश बताते हैं कि छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग वे मुख्य रूप से अपनी पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए करते हैं। इससे उन्हें किताबें खरीदने सहित अन्य शैक्षणिक कार्यों में सुविधा मिलती है। छात्रवृत्ति मिलने से परिवार पर पढ़ाई से जुड़े खर्च का भार कम करने में भी सहायता मिल रही है।

राकेश मिंज ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, मैं बीए पांचवें सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा हूं। मेरे पिताजी कृषक हैं और खेती-बाड़ी करते हैं। सरकार द्वारा हमें छात्रवृत्ति मिलती है, जिससे किताबें खरीदने और पढ़ाई से जुड़े अन्य कार्यों में बहुत सुविधा मिलती है। उन्होंने छात्रवृत्ति के माध्यम से मिल रही सहायता के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

’उच्च शिक्षा की राह में छात्रवृत्ति बनी सहारा’
आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों वाले परिवारों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। राकेश जैसे विद्यार्थियों को मिलने वाली यह सहायता किताबों एवं अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था में सहयोग कर रही है, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा को आगे बढ़ा पा रहे हैं।

 
सेवा की कहानीः सेवा सेतु शिविर में हुआ फौती नामांतरण का निराकरण, नथु प्रसाद को मिली राहत
तहसील स्तर पर आयोजित सेवा सेतु शिविरों में आमजनों की समस्याओं का हो रहा निराकरण

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील स्तर पर आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर आमजनों की राजस्व सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर लोगों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरगवां निवासी श्री नथु प्रसाद के फौती नामांतरण से संबंधित आवेदन का निराकरण होने से उन्हें राहत मिली है।

श्री नथु प्रसाद ने फौती नामांतरण के लिए दरिमा तहसील में आयोजित सेवा सेतु शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अमले द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रकरण का निराकरण किया गया। लंबे समय से लंबित कार्य का समाधान शिविर के माध्यम से होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।

’शिविर में आवेदन देकर मिला समाधान’
नथु प्रसाद ने बताया कि फौती नामांतरण से संबंधित कार्य के लिए उन्होंने सेवा सेतु शिविर में आवेदन किया था। आवेदन पर कार्यवाही करते हुए उनकी समस्या का निराकरण कर दिया गया। उन्होंने सेवा सेतु शिविर के माध्यम से मिली सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

’तहसील स्तर पर आमजनों तक पहुंच रही सेवाएं’
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील स्तर पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजनों से विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक विभागीय सेवाएं शिविर के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं।

 
 
कच्ची झोपड़ी से पक्के आशियाने तक पहुंचा सुखल कोरवा का परिवार
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने पूरा किया पक्के घर का सपना, शासन की योजनाओं से मिला सुरक्षित भविष्य’

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/    कभी कच्ची झोपड़ी में परिवार के साथ जीवन बिताने वाले जनपद पंचायत लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सासोली निवासी सुखल कोरवा के लिए पक्का घर महज एक सपना था। बारिश के दिनों में झोपड़ी की छत से टपकता पानी और मौसम की मार के बीच परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने उनके इस सपने को हकीकत में बदल दिया है।
सुखल कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय से हैं। उनका आवास प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत स्वीकृत हुआ। योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 2 लाख रुपये की स्वीकृति मिली। इसके बाद आवास निर्माण का कार्य शुरू हुआ और शासन की विभिन्न योजनाओं के सहयोग से आज उनका परिवार अपने पक्के और सुरक्षित घर में रह रहा है।
आवास निर्माण के लिए मिलने वाली सहायता के साथ ही उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान भी सीधे उनके खाते में किया गया। इससे परिवार को घर निर्माण में स्वयं श्रम करने के साथ आर्थिक सहयोग भी मिला। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
सचिव, रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायकों द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन और निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग की गई तथा आवास की किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया गया। शासन की योजनाओं के समन्वित लाभ से सुखल कोरवा का परिवार आज अपने नए पक्के घर में सुरक्षित जीवन जी रहा है।
सुखल कोरवा कहते हैं, “पहले हमारा परिवार कच्ची झोपड़ी में रहता था। बारिश में बहुत परेशानी होती थी। अब मेरे बच्चे पक्के घर में सुरक्षित रहेंगे और अच्छी तरह पढ़ सकेंगे। नया पक्का मकान केवल एक आवास नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

    पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में 76×76 फीट की रंगोली में वीर सैनिकों के शौर्य और यश को किया प्रदर्शित अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’