Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा भवन के सौंदर्यीकरण हेतु गठित मान. विधायकों की समिति ने दिल्‍ली में नवीन संसद भवन का किया अवलोकन

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ के नवीन विधान सभा भवन के सौंदर्यीकरण हेतु गठित मान. विधायकों की समिति ने आज नवीन संसद भवन सेंन्ट्रल विस्टा, नई दिल्ली का भ्रमण एवं अवलोकन किया । समिति ने नवीन संसद भवन के अंदर की आधुनिक तकनीक और भारतीय सांस्कृति एवं स्थापत्य परंपरा का अवलोकन किया । नवीन संसद भवन के अंदरूनी हिस्सों में भारतीय कला शिल्प और संस्कृति प्रतीकों का व्यापक उपयोग किया गया है । नवीन संसद भवन के अंदर विभिन्न राज्यों की चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया गया है । इस अवसर पर समिति के मान. सभापति श्री धरम लाल कौशिक सहित समिति के मान. सदस्य श्री अजय चंद्राकर, श्री धरमजीत सिंह, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्रीमती भावना वोहरा, छत्तीसगढ़ विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता श्री अश्वनी मित्तल एवं लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

समिति ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र सदस्य सचिव श्री सच्चिदानंद जोशी के साथ भी बैठक कर नवीन छत्तीसगढ़ विधान सभा के सौदर्यीकरण पर भी विचार विमर्श किया।

  • Related Posts

    वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना

    *नीति आयोग के दल ने किया छत्तीसगढ़ के लघु वनोपज आधारित आजीविका मॉडल का अध्ययन*   रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज आधारित आजीविका और महिला सशक्तीकरण के…

    Read more

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

    रायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत गठित राज्य स्तरीय कार्यसमिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस