Ro no D15139/23

Chaturdashi Shradh 2026: आज पितृ पक्ष का 14वां दिन, किन पूर्वजों का होगा श्राद्ध? जानें मुहूर्त, विधि और नियम

Chaturdashi Shradh 2026: पंचांग (मिथिला, महावीर और द्रिक) के अनुसार, आज 9 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. श्राद्ध के लिए कुतुप, रौहिण और अपराह्न मुहूर्त क्या है. पितृ पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर किन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाएगा. चतुर्दशी तिथि के श्राद्ध (तर्पण, पिंडदान) क्या महत्व है. साथ ही तर्पण की विधि और चतुर्दशी श्राद्ध के जुड़े नियम क्या हैं, जानिए.

चतुर्दशी श्राद्ध के लिए मुहूर्त

  • कुतुप मुहूर्त- 11 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक
  • रौहिण मुहूर्त- 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक
  • अपराह्न मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 3 बजकर 07 मिनट तक

नोट- यहां दिए गए श्राद्ध के मुहूर्त द्रिक पंचांग के अनुसार हैं. अलग-अलग शहर में सूर्योदय के अनुसार मुहूर्त में कुछ मिनटों का अंतर आ सकता है.

आज पितृ पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर किन पूर्वजों का श्राद्ध करें

कर्मकांड के जानकार वरुण झा (महापात्र) ने बताया कि  की चतुर्दशी तिथि (शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष) पर मृत पूर्वज का श्राद्ध इसी तिथि पर करना चाहिए.

निर्णय सिंधु नामक धर्म ग्रंथ में बताया गया है कि पितृ पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर उन दिवंगत लोगों के लिए श्राद्ध (तर्पण, पिंडदान) करना चाहिए, जिनकी मृत्यु पेड़ के गिरकर, पानी में डूबकर, जहर खाकर या आग की वजह से हुई. इसके अलावा चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध उनके मृत व्यक्तियों के लिए किया जाता है, जिनकी मृत्यु सांप काटने या किसी शस्त्र से हुई.

अकाल मृत्यु या असमय दिवंगत हुए पूर्वजों का श्राद्ध भी इसी तिथि पर होना चाहिए ऐसा शास्त्रों में बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन शस्त्र और जहर आदि से मृत महिलाओं के लिए भी श्राद्ध किया जाता है. लेकिन, जिन महिलाओं की मृत्यु प्रसव (शिशु को जन्म देते वक्त) हुई हो उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को नहीं करना चाहिए.

क्यों जरूरी है चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध?

शास्त्रों के अनुसार, जिनकी अकाल मृत्यु होती है, उनकी आत्मा सामान्य श्राद्ध से तृप्त नहीं होती. इसलिए उनके लिए पितृ पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर श्राद्ध का विधान है. धर्मशास्त्र के जानकार पं. धर्मनाथ झा ने बताया कि चतुर्दशी तिथि पर श्राद्ध करने से पूर्वज की आत्मा तृप्त होती है. इससे उनके वंशज खुशहाल रहते हैं.

पितृ पक्ष की चतुर्दशी श्राद्ध से जुड़े नियम

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं. जनेऊ को दाएं कंधे पर (अपसव्य) रखें. दाएं हाथ में कुश, काले तिल और जल लेकर पितरों का नाम और गोत्र को बोलते हुए उन्हें जल अर्पित किया जाता है.

दाएं हाथ तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) उंगली और अंगूठे के बीच (पितृ तीर्थ) से जल और तिल जमीन पर या किसी बर्तन में गिराएं. ऐसा तीन बार तीनों पूर्वजों (पिता, दादा और परदादा) के लिए करें. ऐसा करते वक्त ‘ॐ पितरः तृप्यन्ताम्’मंत्र बोलें.

संभव हो, तो तर्पण के बाद घर में बनाए गए सात्विक भोजन पहले गाय, कुत्ता, कौआ, चींटी और देवता के लिए अलग कर उन्हें दें. इसके बाद ब्राह्मण भोजन कराएं.

ब्राह्मण भोजन कराना संभव न हो, तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज (चावल, आटा, दाल आदि) दान करें. इसके अलावा तिल, गुड़ और कपड़े आदि का दान करने की परंपरा है.

  • Related Posts

    नए आश्रम से 19 दिन बाद केलिकुंज पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, रसिक दुलारी मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

    Premanand Maharaj Latest News: वृंदावन के यमुनापार स्थित नए आश्रम यमुना विहार कुंज में साधनारत संत प्रेमानंद महाराज 19 दिन बाद बृहस्पतिवार को श्रीहित राधा केलिकुंज पहुंचे. 19 सितंबर के बाद…

    Read more

    विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *236 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली से किसानों को मिल रही सिंचाई सुविधा, अल्प वर्षा के दौरान भी खेती के लिए उपलब्ध हुआ पानी*   *23.81 करोड़…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस