
Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है. इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. भगवान के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है.
Dev Uthani Ekadashi Tithi: देवउठनी एकादशी की तिथि और समय
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा.
- एकादशी तिथि प्रारंभ: 20 नवंबर 2026, सुबह 7:15 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त: 21 नवंबर 2026, सुबह 6:31 बजे
- तुलसी विवाह: 21 नवंबर 2026, शनिवार
Dev Uthani Ekadashi Significance: भगवान विष्णु के जागते ही क्यों बजती हैं शहनाइयां?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं. इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है. माना जाता है कि इस दौरान भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर विश्राम करते हैं.
इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पर भगवान विष्णु जागते हैं. इसी कारण इस तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है. भगवान के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है.
मान्यता है कि भगवान विष्णु के जागने के बाद विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य फिर से शुरू किए जा सकते हैं. यही वजह है कि देवउठनी एकादशी के बाद शादी-ब्याह का मौसम शुरू हो जाता है और घरों में शहनाइयां बजने लगती हैं.
Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर क्यों होता है तुलसी विवाह?
देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी 21 नवंबर 2026 को तुलसी विवाह मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है. भगवान शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है.
पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से हुआ था. इसलिए इस दिन तुलसी विवाह कराने की परंपरा है. मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है.
Dev Uthani Ekadashi Puja: कैसे की जाती है पूजा?
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. उन्हें पीले फूल, फल, धूप और दीप अर्पित करें. भगवान को भोग लगाएं और विष्णु मंत्रों का जाप करें.
कई घरों में इस दिन भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा भी निभाई जाती है. इसके लिए शंख, घंटी और ढोल बजाए जाते हैं. तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाया जाता है और शाम को विशेष पूजा की जाती है.
धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.









