Ro no D15139/23

शारदीय नवरात्रि मेले के लिए पटना-प्रयागराज के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन

अतीश दीपंकर

ब्यूरो चीफ

बिहार

पटना | विंध्याचल में शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के हाजीपुर जोंन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरास्वती चंद्र ने कहा कि, ट्रेन संख्या 04181/04182 का परिचालन 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा।

पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04182 प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल प्रयागराज से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे खुलेगी और रात 8:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में यह नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, डीडीयू, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशन पर रुकेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04181 पटना-प्रयागराज मेमू स्पेशल पटना जंक्शन से प्रतिदिन रात 9 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, मांडा रोड, मेजा रोड और नैनी स्टेशन पर रुकेगी।

रेलवे के इस निर्णय से नवरात्रि मेले में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    बिहार सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 83 पदों पर चयन

    अतीश दीपंकर पटना, 9 अक्टूबर। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के 83 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर…

    Read more

    बिहार के भागलपुर फोरलेन पर बडा हादसा ! 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर हादसे में चालक समेत यात्री घायल ! मौके पर मची अफरा-तफरी…

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… बिहार के मुंगेर- मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो के बीच…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस