Ro no D15139/23

श्रमिक की बेटी मुस्कान के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से मिली 20 हजार रुपये की सहायता

बेटी की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य की राह हुई आसान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*

 

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की नोनी सशक्तिकरण योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बन रही है। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने का सपना संजोए श्रमिक परिवारों के लिए यह योजना उम्मीद की नई किरण साबित हो रही है। इसी योजना से लाभान्वित पेंड्रा नगर के वार्ड क्रमांक 6 की निवासी कुमारी मुस्कान यादव को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से उनकी आगे की पढ़ाई की राह आसान हुई है।

 

मुस्कान की माता श्रीमती रेखा यादव पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली रेखा यादव अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। सीमित आय के कारण पढ़ाई के खर्चों की चिंता बनी रहती थी। ऐसे में श्रम विभाग की नोनी सशक्तिकरण योजना उनके परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। योजना के अंतर्गत मुस्कान को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

 

मुस्कान ने बताया कि इस सहायता राशि का उपयोग वे अपनी आगे की पढ़ाई में करेंगी। शासन से मिली आर्थिक मदद ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है और भविष्य के सपनों को पूरा करने की नई उम्मीद जगाई है। वहीं उनकी माता रेखा यादव ने कहा कि बेटी की शिक्षा के लिए मिली यह सहायता परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पढ़ाई के खर्चों में राहत मिलेगी और बेटी को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

 

मुस्कान और उनकी माता ने इस आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया है। नोनी सशक्तिकरण योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू