Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: जल जीवन मिशन की तकनीकी व्यवस्थाओं से रूबरू हुए पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी

रुद्री में स्टूडेंट एक्सपोजर विजिट के दौरान 22 विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणाली की कार्यप्रणाली

 

पेयजल टंकी, क्लोरीनेटर मशीन, वाल्व संचालन एवं जल गुणवत्ता प्रबंधन की दी गई व्यावहारिक जानकारी

 

धमतरी, 10 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल जीवन मिशन के प्रति तकनीकी समझ विकसित करने तथा विद्यार्थियों को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से 9 अक्टूबर को ग्राम पंचायत रुद्री में स्टूडेंट एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान भोपालराव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, धमतरी के 22 विद्यार्थियों ने भ्रमण कर जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित पेयजल अधोसंरचना एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन के उद्देश्यों, योजना के क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पेयजल टंकी की संरचना एवं कार्यप्रणाली को समझने के साथ ही जल आपूर्ति व्यवस्था में उपयोग होने वाली इनलेट एवं आउटलेट पाइपलाइन, विभिन्न प्रकार के वाल्व तथा एफसीवी (FCV) वाल्व की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

जल गुणवत्ता और नियमित रखरखाव की समझ विकसित की

 

विद्यार्थियों को पेयजल के शुद्धिकरण में क्लोरीनेटर मशीन की भूमिका, उसके संचालन तथा जल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के नियमित रखरखाव, सुचारू संचालन और तकनीकी समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया समझाई गई। जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के शीघ्र समाधान तथा जल प्रबंधन में जनभागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के संचालन, तकनीकी उपकरणों के उपयोग और रखरखाव से जुड़ी प्रक्रियाओं को नजदीक से समझा। इससे उन्हें कक्षा में अर्जित तकनीकी ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने तथा पेयजल आपूर्ति प्रणाली की कार्यप्रणाली को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।

 

तकनीकी शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने की पहल

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह भ्रमण विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल, अवलोकन क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने की दिशा में उपयोगी पहल रही। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन से परिचित कराने के साथ ही जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल एवं बेहतर जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने में भी सहायक हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू