Ro no D15139/23

दो दशक के संघर्ष के बाद खिरमनी को मिला पक्का आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सपना

 

 

बेटी के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करने वाली खिरमनी ने खुद की मेहनत से बनाया अपना घर

1.20 लाख रुपए की सहायता और मनरेगा की मजदूरी से बना दो कमरों एवं रसोईघर वाला पक्का मकान

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारने वाली बस्तर जिले की खिरमनी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) नई खुशियां लेकर आई है। जगदलपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरंदी की 45 वर्षीय खिरमनी ने करीब दो दशक तक कच्चे मकान में संघर्षपूर्ण जीवन बिताने के बाद आखिरकार अपने पक्के घर का सपना साकार किया है। योजना से मिली आर्थिक सहायता और स्वयं की मेहनत से उन्होंने दो कमरों एवं रसोईघर वाला पक्का मकान तैयार किया है। अब वे अपनी बेटी के साथ सुरक्…
सेवा संकल्प अभियान

समय पर जांच और नियमित उपचार से हेमबती ने कुष्ठ रोग को दी मात

12 महीने तक नियमित दवाओं के सेवन से हुईं स्वस्थ, जागरूकता और सही उपचार से मिला नया जीवन

हेमबती ने कहा- त्वचा पर असामान्य दाग या सुन्नपन होने पर तुरंत कराएं जांच

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ समय पर बीमारी की पहचान और नियमित उपचार से कुष्ठ रोग को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल अंतर्गत ग्राम छापरभानपुरी निवासी हेमबती ने इसे सच कर दिखाया है। स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन और 12 महीने तक नियमित उपचार से उन्होंने कुष्ठ रोग को मात दी है। उनकी यह कहानी बताती है कि जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय सहायता से गंभीर बीमारियों का भी सफल उपचार संभव है।

हेमबती के हाथों और गले पर कुछ समय पहले त्वचा के सामान्य रंग से अलग दाग दिखाई देने लगे थे। शुरुआत में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने के कारण उन्होंने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे प्रभावित हिस्सों में सुन्नपन और हाथ-पैरों की नसों में झनझनाहट महसूस होने लगी। लक्षण बढ़ने पर उन्होंने अपने गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने प्राथमिक जांच के बाद कुष्ठ रोग की आशंका जताते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल भेजा। यहां चिकित्सकों ने त्वचा, नसों और अन्य आवश्यक जांच के बाद कुष्ठ रोग की पुष्टि की। स्वास्थ्य कर्मियों ने हेमबती को बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए नियमित उपचार से स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया।

चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार हेमबती ने लगातार 12 महीने तक निर्धारित दवाओं का सेवन किया और समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराती रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों के मार्गदर्शन और नियमित उपचार से उन्होंने इलाज का पूरा कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। अब वे स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं।

हेमबती बताती हैं कि शुरुआत में बीमारी की जानकारी मिलने पर उन्हें चिंता हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने समझाया कि कुष्ठ रोग का उपचार संभव है और नियमित दवाओं से इसे ठीक किया जा सकता है। उन्होंने उपचार के दौरान सहयोग और मार्गदर्शन के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हेमबती ने लोगों से अपील की है कि त्वचा पर असामान्य दाग, प्रभावित हिस्से में सुन्नपन या नसों में झनझनाहट जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि बीमारी छिपाने या उपचार में देरी करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुष्ठ रोग का उपचार बहुऔषधि चिकित्सा (एमडीटी) से किया जाता है। रोग के प्रकार के अनुसार सामान्यतः 6 अथवा 12 महीने का उपचार निर्धारित किया जाता है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में इसकी जांच और उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। हेमबती की सफलता कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने का प्रेरक उदाहरण है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान

      योजना की 32वीं किस्त मिलने से मानकुंवर के चेहरे पर आई खुशी, बच्चों के लिए खरीद रही हैं कॉपी-पेन और जरूरी शैक्षणिक सामग्री बच्चों की शिक्षा और परिवार की…

    Read more

    दो दशक के संघर्ष के बाद खिरमनी को मिला पक्का आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सपना

      बेटी के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करने वाली खिरमनी ने खुद की मेहनत से बनाया अपना घर 1.20 लाख रुपए की सहायता और मनरेगा की मजदूरी से बना दो…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम