Ro no D15139/23

(रायपुर समाचार)छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: सेंध लेक में 2 नवंबर को भव्य ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और स्थल निरीक्षण के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अधिकारियों के दल के साथ सेंध लेक पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों और अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दर्शकों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य मंच, वीआईपी सिटिंग एरिया और आम दर्शकों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान बनाने, पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने,  तथा प्रवेश और निकास मार्गों को सही ढंग से निर्धारित करने पर जोर दिया। इसके अलावा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आयोजन स्थल पर फर्स्ट एड किट, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम में निर्बाध साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे एयर शो के दौरान आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिस्वरंजन, भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: सेंध लेक में 2 नवंबर को भव्य ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो’, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा*

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और स्थल निरीक्षण के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अधिकारियों के दल के साथ सेंध लेक पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों और अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दर्शकों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य मंच, वीआईपी सिटिंग एरिया और आम दर्शकों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान बनाने, पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने,  तथा प्रवेश और निकास मार्गों को सही ढंग से निर्धारित करने पर जोर दिया। इसके अलावा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आयोजन स्थल पर फर्स्ट एड किट, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम में निर्बाध साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे एयर शो के दौरान आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिस्वरंजन, भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जताई सहमति

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2027) के तहत मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित युक्तियुक्तकरण की जानकारी दी गई तथा उनके सुझाव एवं विचार प्राप्त किए गए। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत प्रस्तावों पर अपनी सहमति व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 तक पूर्ण की जानी है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाना है।

बैठक में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करें, किसानों को न हो किसी प्रकार की असुविधा : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    उपार्जन केन्द्रों में तौल, बारदाना, बिजली, इंटरनेट एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश   मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को फसल सुरक्षा के लिए करें…

    Read more

    धमतरी की वनोपज मंडी में औषधीय उत्पादों के कारोबार को मिल रहा विस्तार

    श्यामतराई मंडी में स्थानीय सहित आसपास के जिलों से पहुंच रहे वनोपज संग्राहक और स्व-सहायता समूह   धमतरी, 26 अक्टूबर 2026/ धमतरी जिले की पहचान और समृद्ध व्यापारिक विरासत से…

    Read more

    NATIONAL

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।