Ro no D15139/23

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए अधिकार, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ले सकेंगे निर्णय*

 

*शासकीय एवं अशासकीय दोनों विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की अनुमति*

 

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए राज्य शासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के अधिकार दिए हैं।

 

उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात (साइक्लोन) के कारण भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इससे उत्पन्न होने वाली संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में स्थिति का आकलन कर विद्यालयों में अवकाश घोषित कर सकेंगे। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश घोषित करने का निर्णय संबंधित जिले की स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर लिया जाएगा। इसके तहत शासकीय एवं अशासकीय दोनों विद्यालय शामिल होंगे।

  • Related Posts

    जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    चक्रवाती तूफान के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, जनसुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां   *राज्य के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना, 1769 संवेदनशील गांव…

    Read more

    राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    *2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में होंगे राज्य स्थापना दिवस के विशेष कार्यक्रम*   *मंत्री, सांसद और विधायक विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल*  …

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला