Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार ) बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति

 
महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा
सूपा, मोरा, बथिया और टोकरी बनाकर परिवार का कर रहीं भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रही मदद

अम्बिकापुर 27 अक्टूबर 2026/    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ सकारात्मक बदलाव ला रहा है। योजना के माध्यम से महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपना रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बना रही हैं। इसकी एक प्रेरक मिसाल सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमगराकलां की गुड्डी हैं, जिन्होंने महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर पारंपरिक बांस शिल्प को आजीविका का माध्यम बनाया है। आज वे बांस से विभिन्न घरेलू उपयोग की सामग्री तैयार कर परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग कर रही हैं।

समूह से मिले 50 हजार रुपये के ऋण ने खोली स्वरोजगार की राह
गुड्डी बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सीमित आय के कारण घर का खर्च चलाने और बच्चों की पढ़ाई की जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी बीच वे बिहान योजना के अंतर्गत माही महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधि शुरू करने का अवसर मिला। उन्होंने समूह के माध्यम से 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया और इस राशि से बांस की खरीदारी कर पारंपरिक बांस उत्पादों के निर्माण का कार्य शुरू किया।

गुड्डी बांस से सूपा, मोरा, बथिया, टोकरी सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्रियां तैयार करती हैं। इन उत्पादों के निर्माण और बिक्री से उन्हें आमदनी होने लगी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। पहले जहां आर्थिक परेशानियों के कारण घरेलू जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, वहीं अब स्वरोजगार से परिवार को नियमित आजीविका का सहारा मिल रहा है।

पति का मिला सहयोग, बच्चों की पढ़ाई को भी मिला सहारा
गुड्डी के इस स्वरोजगार में उनके पति भी सक्रिय सहयोग करते हैं। दोनों मिलकर बांस से उपयोगी सामग्री तैयार करते हैं और इससे होने वाली आमदनी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुड्डी के दो बच्चे हैं। उनका एक बच्चा कॉलेज में अध्ययनरत है, जबकि दूसरे ने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है। बांस शिल्प से होने वाली आय परिवार की दैनिक जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा संबंधी खर्चों को पूरा करने में भी मददगार साबित हो रही है।

गुड्डी बताती हैं कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आर्थिक सहारा मिला, बल्कि स्वयं काम करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे अपने हुनर के माध्यम से परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

बिहान से बदली जिंदगी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का जताया आभार
अपनी सफलता से उत्साहित गुड्डी ने अपनी आर्थिक स्थिति में आए सकारात्मक बदलाव पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

गुड्डी की सफलता यह दर्शाती है कि बिहान योजना के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर ग्रामीण महिलाओं के पारंपरिक हुनर को आय का साधन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि परिवार की खुशहाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी योगदान दे रही हैं।

 
पासेना-बरडांडपारा से गंगोली गोठान होते हुए घंघरी तक 2.40 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण कार्य पूर्ण
373.58 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क से ग्रामीणों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

अम्बिकापुर 27 अक्टूबर 2026/  लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। इसके अंतर्गत पासेनादृबरडांडपारा से गंगोली गोठान होते हुए घंघरी तक 2.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उक्त सड़क निर्माण कार्य के लिए 24 दिसंबर 2024 को 373.58 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।

सड़क निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
इस सड़क के निर्माण से गंगोली, कोयलारी, पासेना, बरडांडपारा एवं घंघरी सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क का डामरीकरण पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था बेहतर हुई है। विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों को गंगोली हाई स्कूल तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कृषि उपज के परिवहन में होगी आसानी, किसानों को मिलेगा लाभ
क्षेत्र के कृषक मुख्य रूप से खीरा, टमाटर एवं गन्ना सहित विभिन्न कृषि उपज का उत्पादन करते हैं। सड़क निर्माण से किसानों को अपनी कृषि उपज खेतों से स्थानीय बाजारों एवं व्यापारिक केंद्रों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। बेहतर सड़क संपर्क से परिवहन में लगने वाले समय की बचत होगी तथा कृषि उत्पादों के विपणन में आने वाली परेशानियां कम होंगी। इससे किसानों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण किया गया यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि शिक्षा, कृषि, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी सुगम होगी। यह सड़क क्षेत्र के समग्र विकास एवं ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 27 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति हेतु 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की…

    Read more

    सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता शिविर

    राजनांदगांव 27 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मागदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान ए पैन इंडिया स्कूल अवेयरनेस…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला