Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से नम्रता के परिवार को मिला आर्थिक संबल, पति के पारंपरिक व्यवसाय को मिली नई गति

*हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपए से मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए खरीद रहीं सामग्री, परिवार की आय बढ़ाने में बनीं सहभागी*

 

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1 हजार रुपए की सहायता राशि से महिलाएं न केवल अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि परिवार के पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी सहभागी बन रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गोटाटोला की श्रीमती नम्रता कुम्भकार इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं।

 

*महतारी वंदन की राशि बनी पारंपरिक व्यवसाय का सहारा*

 

ग्राम गोटाटोला निवासी श्रीमती नम्रता कुम्भकार के परिवार की आजीविका मिट्टी के बर्तन एवं अन्य पारंपरिक मिट्टी के उत्पाद बनाने के व्यवसाय पर निर्भर है। वे अपने पति के साथ इस कार्य में सहयोग करती हैं। पहले सीमित पूंजी के कारण मिट्टी के बर्तन तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई है।

 

श्रीमती नम्रता बताती हैं कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपए का उपयोग वे मिट्टी के बर्तन निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने और घर की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इससे व्यवसाय के लिए जरूरी सामग्री जुटाने में आसानी हुई है। नियमित आर्थिक सहयोग से उनके पति के पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली है और परिवार की आमदनी में भी सुधार हुआ है।

 

*गृहिणी के साथ परिवार की आर्थिक उन्नति में भी निभा रहीं भागीदारी*

महतारी वंदन योजना ने श्रीमती नम्रता को परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर दिया है। अब वे अपनी सहायता राशि का उपयोग सोच-समझकर घरेलू आवश्यकताओं और व्यवसाय के लिए करती हैं। इससे परिवार को आर्थिक संबल मिला है और दैनिक जरूरतों को पूरा करना पहले की अपेक्षा आसान हुआ है। श्रीमती नम्रता की यह सफलता बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता की छोटी-सी राशि भी सही उपयोग से ग्रामीण परिवारों की आजीविका में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। विशेष रूप से पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े परिवारों के लिए यह सहयोग आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*

 

श्रीमती नम्रता कुम्भकार ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से घर की जरूरतों के साथ पति के व्यवसाय में भी सहयोग कर पा रही हैं। यह राशि उनके परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी है।

  • Related Posts

    ’’अर्नब’’ तूफान से फसल नुकसान पर किसानों को 72 घंटे में देनी होगी सूचना, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    *’प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं शिकायत, समय सीमा चूकने पर बीमा क्लेम का लाभ मिलने में हो सकती है परेशानी’*   धमतरी,…

    Read more

    अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक

    अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अहिवारा विधायक श्री…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे